गौतमबुद्धनगर में धान की फसल की क्रॉप कटिंग का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, परीक्षण में 10.805 किलो उपज मिली

0 24

गौतमबुद्धनगर: तहसील सदर के ग्राम गिरधरपुर में खरीफ वर्ष 2026-27 के तहत धान की फसल की क्रॉप कटिंग का जिलाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान निर्धारित मानकों के अनुसार फसल की कटाई कराकर उत्पादन का आकलन कराया गया।

निर्धारित क्षेत्र में कराई गई धान की कटाई

जिलाधिकारी की उपस्थिति में किसान शीला देवी के खेत, गाटा संख्या 58 पर निर्धारित 10×10×10 त्रिकोण मीटर क्षेत्रफल में धान की क्रॉप कटिंग कराई गई। परीक्षण के बाद कुल 10.805 किलोग्राम उपज प्राप्त हुई।

फसल उत्पादन के आकलन में क्रॉप कटिंग अहम

निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी ने किसानों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि फसल उत्पादन का सटीक आकलन करने के लिए क्रॉप कटिंग प्रयोग महत्वपूर्ण है। इसके माध्यम से किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं और फसल बीमा से मिलने वाले लाभों का सही निर्धारण सुनिश्चित करने में मदद मिलती है।

निरीक्षण के दौरान ये अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर आशुतोष गुप्ता, अपर सांख्यिकी अधिकारी अलका चौहान, लेखपाल जितेंद्र भाटी, राजस्व निरीक्षक नरेश शर्मा, बीमा कंपनी के प्रतिनिधि धीरज कुमार, रामोतार और किसान शीला देवी उपस्थित रहे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.