अमिताभ बच्चन को बेटे अभिषेक बच्चन पर हुआ गर्व, फिल्म ‘बी हैप्पी’ को लेकर कही बड़ी बात

0 258

मुंबई : अमिताभ बच्चन अकसर ही सोशल मीडिया अकाउंट एक्स के जरिए अपनी भावनाएं फैंस के साथ साझा करते हैं। साथ ही किसी की तारीफ करने के लिए इस माध्यम का सहारा लेते हैं। हाल ही में अमिताभ बच्चन ने बेटे अभिषेक बच्चन की अपकमिंग फिल्म ‘बी हैप्पी’ को लेकर एक ट्विट किया। इसमें वह अभिषेक बच्चन की खूब तारीफ कर रहे हैं।

अमिताभ बच्चन ने अपने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर अभिषेक बच्चन के लिए लिखा- ‘अभिषेक एक पिता का गर्व, कितनी आसानी से एक किरदार से दूसरे किरदार में बदल जाते हो। बधाई हो बधाई, स्नेह।’ अमिताभ बच्चन ने यह बात फिल्म ‘बी हैप्पी’ के ट्रेलर में अभिषेक बच्चन की एक्टिंग को देखने के बाद कही।

एक और ट्विट में अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन की अपकमिंग फिल्म ‘बी हैप्पी’ के बारे में लिखते हैं, ‘हां, दुनिया भर में ‘बी हैप्पी’। मेरी तरफ से बधाई।’ इस मैसेज के साथ अमिताभ बच्चन फिल्म ‘बी हैप्पी’ का पोस्टर भी शेयर करते हैं। जिसमें अभिषेक बच्चन नजर आ रहे हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.