मुंह बोली बुआ का कारनामा जान पैरों नीचे खिसक जाएगी जमीन, आप भी करेंगे तौबा-तौबा

0 203

जालंधर : शहर में मुंह बोली बुआ 9वीं कक्षा की छात्रा को अपने जानकार के बेटे से शादी का झांसा देकर बहला-फुसला कर साथ ले गई। आरोपित ने नाबालिगा से उसी घर में चोरी भी करवा दी जो अपने साथ 3 तोले सोना और 20 हजार रुपए कैश ले गई। पिता की शिकायत पर थाना 8 की पुलिस मुंह बोली बुआ पिंकी, उसके पति सोनू निवासी हरदयाल नगर, गोल्डी और उसके बेटे सिरमनजीत सिंह उर्फ सन्नी के खिलाफ अलग-अलग धाराओं अधीन केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में कोटला निवासी पीड़ित पिता ने बताया कि उसके 3 बच्चे हैं। सबसे बड़ी 16 साल की है। बेटी 1 मार्च को अचानक से लापता हो गई। उन्होंने उसकी काफी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। कुछ दिनों के बाद पता लगा कि घर से 20 हजार रुपए कैश और 3 तोले गहने भी गायब हैं। उन्हें अपनी मुंह बोली बहन पिंकी पर शक हुआ।

उन्होंने पिंकी के घर जाकर पता किया तो वह भी गायब थी। बाद में उन्हें किसी ने बताया कि पिंकी अपने जानकार गोल्डी के बेटे सन्नी के साथ नाबालिग बेटी को शादी का झांसा देकर अपने साथ बहला-फुसला कर ले गई और उसी से घर में चोरी भी करवा ली। थाना 8 की पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और नाबालिगा को उसके परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.