भारत पर ट्रंप का टैरिफ आज से लागू, जानें किन-किन चीजों पर पड़ेगा प्रभाव?

0 286

नई दिल्ली : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ट्रेड वॉर (Trade war) की आंच भारत पर भी पड़ने वाली है। अमेरिका की तरफ से भारत पर लगाया गया 26 फीसदी रेसिप्रोकल टैरिफ बुधवार से लागू हो गया है। संभावनाएं हैं कि इसका असर आभूषण पर देखने को मिल सकता है। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटो पार्ट्स समेत की चीजों पर प्रभाव पड़ने जा रहा है।

खास बात है कि अमेरिका ने पहले आयात शुल्क 27 फीसदी पर तय किया था, जिसे बाद में घटाकर 26 प्रतिशत किया गया था। ट्रंप की तरफ से पेश किए गए चार्ट के मुताबिक, भारत 52 प्रतिशत शुल्क लेता है और अमेरिका अब भारत से 26 प्रतिशत का रियायती जवाबी शुल्क वसूलेगा। यह 26 प्रतिशत शुल्क अमेरिका में भारतीय वस्तुओं पर लगने वाले मौजूदा शुल्क से अलग है।

खबर है कि ट्रंप के फैसले के बाद भारत सरकार भी अलर्ट मोड पर है। संभावनाएं हैं कि टैरिफ के प्रभाव को भारत पर कम करने के लिए बुधवार को बड़ी कैबिनेट बैठक हो सकती है। फिलहाल, इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। भारत इस मुद्दे पर काफी सावधानी के साथ आगे बढ़ता नजर आ रहा है। कहा जा रहा है कि भारत की तरफ से अमेरिका के खिलाफ जवाबी टैरिफ लगाने का फैसला नहीं लिया है। इसे लेकर भी आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है।

अमेरिका वित्त वर्ष 2021-22 से 2023-24 तक भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार रहा। भारत के कुल वस्तु निर्यात में अमेरिका की हिस्सेदारी करीब 18 प्रतिशत, आयात में 6.22 प्रतिशत और द्विपक्षीय व्यापार में 10.73 प्रतिशत रही।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.