लखनऊ से नेपाल जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, 20 से अधिक भारतीय थे सवार

0 251

काठमांडूः दक्षिणी नेपाल के डांग जिले में शुक्रवार को एक बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 20 से अधिक भारतीय घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस निरीक्षक कालिका कार्की के मुताबिक, भारतीय नंबर प्लेट वाली बस उत्तर प्रदेश के लखनऊ से आई थी और नेपाल के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल पोखरा की ओर जा रही थी, तभी ब्रेक फेल होने के कारण एक मोड़ पर यह दीवार से टकरा गई।

उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना डांग जिले के गढ़वा ग्रामीण नगरपालिका के चिसापानी क्षेत्र में हुई। गढ़वा क्षेत्र पुलिस कार्यालय के निरीक्षक कार्की ने बताया कि बस चालक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, बस में चालक समेत 25 लोग सवार थे। इनमें से 21 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल भेजा गया है। कार्की ने बताया कि चालक को छोड़कर अन्य यात्री प्राथमिक उपचार के बाद उत्तर प्रदेश के गोंडा से लगभग 70 किलोमीटर दूर तुलसीपुर के लिए रवाना हो गए।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.