बांग्लादेश में हिन्दू नेता की पीट-पीटकर हत्या, घर से अगवा करके ले गए थे बदमाश

0 333

ढाका: बांग्लादेश के दिनाजपुर जिले में हिंदू नेता को घर से अगवा करके उसकी बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। ढाका से लगभग 330 किलोमीटर दूर उत्तर पश्चिम में दिनाजपुर के बसुदेबपुर गांव के निवासी भाबेश चंद्र रॉय का शव बरामद किया गया। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भाबेश चंद्र इलाके में हिंदू समुदाय के प्रमुख नेता थे, जो बांग्लादेश पूजा उद्यापन परिषद की बिराल इकाई के उपाध्यक्ष भी थे।

वहीं, एक अन्य घटना में हिंदू प्रधानाध्यापक कांतिलाल आचार्य को बंधक बनाकर उन्हें अपने पद से त्यागपत्र देने के लिए मजबूर कर दिया गया। स्थानीय मीडिया के अनुसार, भबेश चंद्र अपने इलाके में हिंदू समुदाय के एक प्रमुख नेता थे। वह बांग्लादेश पूजा उत्सव परिषद की बिराल इकाई के उपाध्यक्ष भी थे। भाबेश की पत्नी शांतना के मुताबिक उनके पति को 17 अप्रैल को शाम करीब 4:30 बजे एक फोन आया था। ये फोन अपराधियों ने ये जानने के लिए किया था कि वे घर पर है या नहीं।

शांतना ने आगे बताया कि फोन के आने लगभग आधे घंटे बाद 5 बजे, दो मोटरसाइकिलों पर 4 लोग आए और भाबेश को घर से उठाकर ले गए। गवाहों का कहना है कि उसके बाद भाबेश को बदमाश लोग नाराबारी गांव ले गए, जहां उन्हें बेरहमी से पीटा गया। उसके बाद बेहोशी की हालत में भाबेश को एक वैन में भरकर घर भेज दिया गया। आनन-फानन में जब हम भाबेश को अस्पताल ले गए तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.