दुल्हन को धमकी- मुझसे शादी नहीं की तो सभी को जान से मार दूंगा, बारात आने से पहले दहशत में परिवार

0 283

फिरोजाबाद: यूपी के फिरोजाबाद में शादी की तैयारियों में डूबा परिवार इन दिनों टेंशन में है। घर में शादी की रस्में चल रही हैं, लेकिन दुल्हन की आंखों में ससुराल के ख्वाबों से ज्यादा दहशत है एक शोहदे की। परिजन भी शोहदे की धमकियों से आजिज आ गए हैं। इसके चलते शादी से पहले होने वाली दुल्हन को थाने में जाकर शोहदे के खिलाफ मुकदमा लिखाना पड़ा। दुल्हन के साथ सभी को जान से मारने की धमकी मिली है। ऐसे में परिवार बेहद परेशान है कि कहीं शोहदा शादी के दिन कोई बखेड़ा न खड़ा कर दे।

जानकारी के अनुसार मामला थाना दक्षिण क्षेत्र का है। एक युवती की शादी परिजनों ने तय कर दी है तथा पांच जून को शादी होनी है। घर में शादी की तैयारियां चल रही हैं तों लोगों का पहुंचना भी शुरू हो गया है। बताया जाता है कि मोहल्ले का ही एक युवक होने वाली दुल्हन को परेशान कर रहा है। बीते दिनों तो हद हो गई, उसने रात आठ बजे युवती से कहा कि अगर उसने उससे (युवक) शादी नहीं की तो वह उसे तथा उसके घरवालों को जान से मार देगा।

इसके साथ में जमकर गाली-गलौज भी की। युवक की इन धमकियों से होने वाली दुल्हन दहशत में है तो अन्य परिजन भी टेंशन में। घर के दरवाजे पर बरात आने का वक्त निकट आता जा रहा है, इस स्थिति में शोहदे की हरकतें कहीं परेशानी न खड़ी कर दें। इस चिंता में युवती ने परिजनों के साथ थाने में पहुंच तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर पर आकाश यादव पुत्र बलवीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.