इस फेमस एक्ट्रेस ने ‘Operation Sindoor’ के शहीद सैनिकों के परिवारों को दान किए इतने रुपये, साझा किया यह भावुक पोस्ट

0 254

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री और आईपीएल टीम पंजाब किंग्स की मालकिन प्रीति जिंटा ने एक बार फिर अपने नेक काम से लोगों का दिल जीत लिया है। उन्होंने शहीद सैनिकों की विधवाओं और बच्चों के लिए 1.10 करोड़ रुपये का दान दिया है। यह दान प्रीति जिंटा की टीम पंजाब किंग्स की कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी के तहत दिया गया है। उन्होंने यह योगदान दक्षिण पश्चिमी कमान के आर्मी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन को सौंपा।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद लिया गया निर्णय

प्रीति जिंटा ने यह दान हाल ही में हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद किया जो 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत द्वारा किया गया था। इस हमले में देश के कई जांबाज सैनिक शहीद हुए थे।

शनिवार को जयपुर में सेना की ओर से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें प्रीति जिंटा भी शामिल हुईं। इस मौके पर उन्होंने कहा, हमारे सैनिकों के बलिदान की भरपाई कभी नहीं हो सकती लेकिन हम उनके परिवारों के साथ खड़े रह सकते हैं और उन्हें आगे बढ़ने में मदद कर सकते हैं।

भावुक पोस्ट में साझा की अपनी भावनाएं

प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट भी साझा किया, जिसमें उन्होंने सैनिकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने लिखा, मैं हर किसी के लिए नहीं कह सकती क्योंकि सभी दुख को अलग तरह से महसूस करते हैं। फौजी परिवार से होने के नाते ये बातें मुझे बहुत करीब से छूती हैं इसलिए मैं खुलकर अपनी भावनाएं जाहिर करती हूं। मैंने फौजियों का संघर्ष, खून, पसीना और आंसू करीब से देखे हैं। कभी-कभी लगता है कि फौजी के परिवार खुद फौजियों से ज्यादा मजबूत होते हैं।

प्रीति ने आगे लिखा, वो मां जो अपने बेटे देश के लिए कुर्बान कर देती है, वो पत्नियां जो अपने पति की मुस्कान दोबारा नहीं देख पाएंगी और वो बच्चे जो अपने माता-पिता का मार्गदर्शन कभी नहीं पाते। यही उनकी सच्चाई है और ये कभी नहीं बदलेगी।

प्रीति जिंटा का यह कदम देश के प्रति उनके सम्मान और सैनिकों के परिवारों के प्रति उनकी संवेदनशीलता को दर्शाता है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.