PM मोदी आज जाएंगे अहमदाबाद, घटनास्थल का करेंगे दौरा, हादसे में 241 लोगों की मौत

0 227

नई दिल्ली: भारतीय नागर विमानन इतिहास में एक त्रासद घटना में अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का एक ड्रीमलाइनर बोइंग 787-8 विमान गुरुवार को सरदार पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से उड़ान भरते ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें चालक दल के सदस्यों सहित कुल 242 लोग सवार थे। जिनमें से सिर्फ एक व्यक्ति जिंदा बचा है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार उड़ान संख्या एआई 171 में 230 यात्री, दो पायलट और चालक दल के 10 अन्य सदस्य सवार थे।

वहीं अब हादसे के बाद पीएम मोदी भी घटनास्थल का दौरा करेंगे। मिली जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी शुक्रवार की सुबह अहमदाबाद जाएंगे। अपनी यात्रा के दौरान, वह एयर इंडिया दुर्घटना स्थल का निरीक्षण करेंगे और सिविल अस्पताल का दौरा करेंगे, जहां घायलों का इलाज चल रहा है।

एअर इंडिया का संचालन करने वाले टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने हादसे में मारे गये प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को एक एक करोड़ रुपए की सहायता देने की घोषणा की है। विमान में सवार यात्रियों में 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश, सात पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक थे। यात्रियों की सूची में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का नाम भी शामिल है जिनकी मृत्यु की पुष्टि कर दी गई है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.