नोएडा में मेडिकल स्टोरों पर औषधि निरीक्षकों का छापा, दवाओं की गुणवत्ता की जांच शुरू

लाइफ फार्मेसी और चित्रा फार्मेसी से दो दवाओं के नमूने लिए गए; मानक अनुरूपता की हो रही जांच लाइफ फार्मेसी और चित्रा फार्मेसी से दो दवाओं के नमूने लिए गए; मानक अनुरूपता की हो रही जांच

0 263

गौतम बुद्ध नगर: आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन एवं डीएम मनीष कुमार वर्मा के निर्देशों के क्रम में जनपद के मेडिकल स्टोर्स पर मानकों के अनुरूप दवाईयों की बिक्री सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से विगत दिवस औषधि निरीक्षक जय सिंह ने सेक्टर 23 नोएडा में स्थित लाइफ फार्मेसी एवं चित्रा फार्मेसी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि लाइफ फार्मेसी एवं चित्रा फार्मेसी दोनों मेडिकल स्टोर से 02 दवाओं के नमूने जांच हेतु संग्रहित किये हैं। प्रयोगशाला से रिपोर्ट आने के उपरांत अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
औषधि निरीक्षक द्वारा बताया गया कि आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के निर्देशों के क्रम में जनपद में सभी प्रकार की दवाइयां मानकों एवं गुणवत्ता के साथ सभी मेडिकल स्टोर्स पर बिक्री सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से आगे भी इसी प्रकार अभियान संचालित करते हुए मेडिकल स्टोर्स पर दवाओं की जांच की जाएगी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.