कौन बनेगा महाराष्ट्र भाजपा का अध्यक्ष? इस नाम का चुना जाना लगभग तय

0 91

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी विभिन्न राज्यों के लिए अपने अध्यक्ष का चुनाव आयोजित करवा रही है। इसी क्रम में आज सोमवार को महाराष्ट्र में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया जाएगा। ये नामांकन 3:00 से 5:00 के बीच दाखिल किया जाएगा। हालांकि, नामांकन दाखिल होने से पहले ही इस बात को लेकर खुलासा हो गया है कि महाराष्ट्र में भाजपा अध्यक्ष का पद किस नेता को मिलने वाला है। भाजपा सूत्रों की मानें तो महाराष्ट्र बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पद पर महाराष्ट्र बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र चौहान का चुना जाना तय है।

कब होगी अध्यक्ष के नाम की घोषणा?
महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष की चुनावी प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए 30 जून को भाजपा प्रदेश कार्यालय मुंबई में नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। यह आवेदन 3 से शाम 5:00 बजे के बीच जमा किए जा सकेंगे। क्षेत्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के चुनाव की घोषणा 1 जुलाई को शाम 5:00 बजे की जाएगी। 1 जुलाई को शाम 5:00 बजे प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों की घोषणा की जाएगी।

भाजपा के सूत्रों ने क्या बताया?
भारतीय जनता पार्टी के विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, माना जा रहा है कि पूर्व मंत्री रविंद्र चौहान का महाराष्ट्र बीजेपी का अध्यक्ष बनना तय हैं। हालांकि, फिर भी लोकतांत्रिक मार्ग से प्रदेश के अध्यक्ष के रूप में उनके नाम पर मुहर लगाने के औपचारिकता के लिए चुनावी कार्यक्रम घोषित किया गया है।

कौन हैं रविंद्र चौहान?
भाजपा नेता रविंद्र चौहान मौजूदा समय में पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। रविंद्र चौहान डोंबिवली विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक चुने जा चुके हैं। रविंद्र चौहान पिछली महायुती सरकार में लोक निर्माण मंत्री थे। उन्हें मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का विश्वसनीय एवं करीबी माना जाता है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.