बाढ़ नियंत्रण के लिए डीएम ने दी सख्त हिदायतें, तैयारियां तेज

यमुना तटबंधों की मरम्मत और बाढ़ चौकियों पर सतर्कता के आदेश

0 347

डीएम ने बाढ़ चौकी, हिंडन यमुना दो आब तटबंध तथा यमुना मर्जिनल बांध का किया स्थलीय निरीक्षण

जिलाधिकारी में सभी बाढ़ चौकियों एवं कंट्रोल रूम पर स्टाफ की ड्यूटी लगाने हेतु किया निर्देशित

डीएम ने यमुना मार्जिनल बंध पर निर्मित सड़क की मरम्मत हेतु अधिकारियों को दिए निर्देश

सिंचाई विभाग के अधिकारीगण बाढ़ बचाव के सभी तैयारियों को रखें पूर्ण: डीएम

 

गौतम बुद्ध नगर: जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बाढ़ के दृष्टिगत आज ग्राम याकूतपुर के पास स्थित सिंचाई विभाग की बाढ़ चौकी, हिंडन यमुना दोआब तटबंध तथा यमुना मार्जिनल बंध पर सिंचाई विभाग द्वारा करायी गयी बाढ पूर्व तैयारियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय सहायक अभियन्ता सिंचाई विभाग हरिओम सिंह व पवन सारस्वत तथा अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
सहायक अभियन्ता द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि जनपद की सीमा के अन्तर्गत यमुना नदी की कुल लम्बाई 77.00 कि०मी० है, जिसके बॉये तट पर बाढ से सुरक्षार्थ 72.00 कि०मी० लम्बाई में तटबन्ध निर्मित है। सभी तटबन्धों की आवश्यकतानुसार मरम्मत कराकर सुदृढ कर लिया है एवं सीही तथा रेट होल्स इत्यादि की भी मरम्मत करा ली गयी है।जिलाधिकारी ने बाढ के दृष्टिगत सभी स्थलों पर पर्याप्त मात्रा में रिजर्व स्टाफ को संरक्षित रखने तथा सभी बाढ चौकियों व कन्ट्रोल रूम पर स्टाफ की डयूटी लगाने के निर्देश दिये। साथ ही निर्देशित किया कि नोएडा ड्रेन रेगुलेटर की मरम्मत कराकर संचालन योग्य बना लिया जाये। यमुना मार्जिनल बन्ध पर निर्मित सड़क की मरम्मत हेतु प्राधिकरण से समन्वय बनाकर कार्य कराने हेतु निर्देश दिये। सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी उपजिलाधिकारी से समन्व्य बनाकर बाढ बचाव की सभी तैयारियों को पूर्ण करा लिया जाये।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.