प्रेमी के साथ रुकी थी पत्नी, दोस्तों के साथ आए पति ने की हत्या, अंतिम सांस तक मारता रहा चाकू

0 350

हाथरस: उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक पति ने अपनी ही पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। मृतक पत्नी अपने पति से दूर प्रेमी के साथ रह रह थी। गांव के सरपंच ने बताया कि दोनों 26 तारीख के यहां आए थे और पति-पत्नी के रूप में रह रहे थे। गुरुवार को चार लोग आए और दोनों पर हमला कर दिया। इस हमले में दो युवक घायल हो गए। वहीं, महिला की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों घायल युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया है और महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटना सहपऊ क्षेत्र के नगला कली गांव की है। यहां एक महिला अपने प्रेमी के साथ रहती थी। दोनों 26 तारीख को ही इस गांव में रहने आए थे। दोनों ने बताया था कि उनकी शादी हो चुकी है और वह दोनों पति-पत्नी हैं। गुरुवार को चार युवक नगला कली गांव पहुंचे और दोनों पर हमला कर दिया। हमले में महिला की मौत हो गई। वहीं, उसका प्रेमी और एक अन्य युवक घायल हो गया।

प्रेमिका की मौत के बाद प्रेमी ने बताई हकीकत
प्रेमी जोड़े पर हमला करने वाले लोगों में महिला का पति और उसके दोस्त शामिल हैं। महिला का पति चाकू लेकर आया था और अपनी पत्नी को तब तक चाकू मारता रहा, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। महिला की मौत के बाद वह अपने दोस्तों के साथ फरार हो गया। इसके बाद प्रेमी ने खुलासा किया कि हमला करने वाला व्यक्ति ही महिला का असली पति था। वह उसका प्रेमी है। इस दौरान प्रेमी ने महिला के पति पर कई गंभीर आरोप भी लगाए।

पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, हमले में घायल दोनों युवकों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस पीड़ितों के बयान दर्ज कर रही है। इसके साथ ही फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को एक आरोपी के बारे में मृतक युवती के प्रेमी ने बताया है। वहीं, उसके तीन अन्य साथियों के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है और उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.