गुजरात में भूकंप के झटके, अरुणाचल प्रदेश में हिली धरती, जानें कहां कितनी रही तीव्रता

0 8,188

गुजरात में कच्छ में भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.0 रही. भूकंप रात 9 बजकर 47 मिनट आया. इसका केंद्र खावड़ा से 20 किलोमीटर ईस्ट साउथईस्ट में स्थित था. हालांकि, अभी तक किसी जान माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है. मगर इसने लोगों को दहशत में डाल दिया. कच्छ में पिछले तीन दिनों में तीसरी बार धरती हिली है.

अरुणाचल प्रदेश में भूकंप के झटके
उधर, अरुणाचल प्रदेश में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए.रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.4 रही. 10 बजकर 59 मिनट पर भूकंप आया. सुबनसिरी इसका केंद्र था.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.