परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया पर साझा की प्रेग्नेंसी की खुशखबरी

इंस्टाग्राम पोस्ट में कपल ने बताया कि दो से तीन होने जा रहे हैं, सेलेब्स और फैंस ने दी बधाई

0 402
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी साझा की है। उन्होंने और उनके पति राघव चड्ढा ने एक क्यूट पोस्ट के साथ यह खबर फैंस के साथ साझा की, जिसके बाद से कपल को बधाई मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है। परिणीति और राघव के फैंस के अलावा उनके सेलिब्रिटी दोस्तों ने भी पोस्ट पर कमेंट करके उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा ने किया पोस्ट

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने इंस्टाग्राम पर एक जॉइंट पोस्ट शेयर करते हुए अपनी प्रेग्नेंसी की खबर दी। पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, “हमारी छोटी सी दुनिया… आने को है। असीम कृपा है।” उन्होंने बताया कि अब वह कपल दो से तीन होने जा रहे हैं। पोस्ट में एक फोटो भी शेयर की गई है, जिसमें केक पर नन्हें बच्चे के पैर बनाए गए हैं और उस पर लिखा है – 1+1=3। साथ ही एक वीडियो में परिणीति और राघव को हाथ पकड़कर चलते हुए देखा जा सकता है।

https://www.instagram.com/p/DNxJuZv5okE/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

पोस्ट पर सितारों ने किया रिएक्ट
परिणीति चोपड़ा के इस इंस्टाग्राम पोस्ट पर कई बॉलीवुड सेलेब्स ने प्रतिक्रिया दी और उन्हें इस खुशखबरी के लिए बधाई दी। नेहा धूपिया, सोनम कपूर, भूमि पेडनेकर, रकुल प्रीत सिंह सहित कई सितारों ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए परिणीति और राघव को शुभकामनाएं दीं। वहीं, कपल के फैंस ने भी पोस्ट पर रिएक्शन देते हुए अपनी खुशी जाहिर की और उन्हें बधाई दी।

“देंगे… हम जल्दी गुड न्यूज देंगे आपको।”

हाल ही में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा कपिल शर्मा के शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ में नजर आए थे, जहां राघव ने परिणीति की प्रेग्नेंसी को लेकर हिंट दिया था। शो के दौरान कपिल शर्मा ने कपल से उनकी फैमिली प्लानिंग पर सवाल पूछा और पूछा कि क्या उनके ऊपर कोई प्रेशर है। इसके जवाब में राघव चड्ढा ने कहा, “देंगे… हम जल्दी गुड न्यूज देंगे आपको।” राघव की बात सुनकर परिणीति हैरान रह गई थीं और हैरानी भरी निगाहों से उनकी तरफ देखने लगी थीं। इस बातचीत के बाद से ही परिणीति की प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा जोर पकड़ने लगी थी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.