दिल्लीवालों भीगने के लिए हो जाओं तैयार! इस वीकेंड फिर से बरसेंगे बादल

0 168

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर से अभी मानसून पूरी तरह से गया नहीं है। IMD का कहना है कि आने वाले दो दिनों में राजधानी और आसपास के इलाकों में अच्छी बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी। गुरुवार को लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ा। IMD के मुताबिक शुक्रवार को आसमान में बादल तो रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना कम है। शनिवार और रविवार को मौसम का मिजाज बदलेगा। इन दो दिनों के दौरान कहीं हल्की तो कहीं झमाझम बारिश होने की उम्मीद है। इस बारिश से अधिकतम तापमान गिरकर 32 से 34 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री के बीच रहेगा।

अगले हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?

अगले हफ्ते सोमवार से गुरुवार तक मौसम लगभग स्थिर रहेगा। इस दौरान बारिश की संभावना कम है। आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे और तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि अभी यह कहना मुश्किल है कि मानसून पूरी तरह चला गया है, क्योंकि मौसम कभी भी बदल सकता है।

दिल्ली की हवा में गिरावट

इस बीच दिल्ली की हवा की गुणवत्ता में थोड़ी गिरावट आई है। CPCB के अनुसार शुक्रवार सुबह दिल्ली का AQI 112 रहा, जो कि ‘मध्यम श्रेणी’ में आता है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.