प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर ब्रिटेन के किंग चार्ल्स ने भेजा खास तोहफा

0 207

नई दिल्ली: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार 17 सितंबर को अपना 75वां जन्मदिन मनाया। भारत समेत दुनियाभर के विभिन्न राष्ट्राध्यक्षों, नेताओं और हस्तियों ने पीएम मोदी को जन्मदिन पर शुभकामना संदेश भेजे। अब ब्रिटेन के राजा चार्ल्स ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन के अवसर पर एक खास तोहफा भेजा है। राजा चार्ल्स का ये तोहफा असल में एक कदम्ब का पौधा है।

किंग चार्ल्स ने क्यों भेजा कदम्ब का पौधा?
भारत की राजधानी दिल्ली में स्थित ब्रिटिश हाई कमीशन ने लिखा- ‘‘महामहिम महाराज ने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके जन्मदिन पर एक कदम्ब का पौधा भेजकर अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त की है। प्रधानमंत्री मोदी की ‘एक पेड़ माँ के नाम’ पहल से प्रेरित यह पहल पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनकी साझा प्रतिबद्धता को दर्शाती है।’’

पीएम मोदी ने किंग चार्ल्स को दिया था पौधा
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी किंग चार्ल्स को पौधा भेंट कर चुके हैं। दरअसल, पीएम मोदी ने बीते जुलाई महीने में ब्रिटेन की यात्रा की थी। तब उन्होंने इंग्लैंड के नॉरफॉक में स्थित सैंड्रिंघम एस्टेट में किंग चार्ल्स से मुलाकात की थी और उन्हें एक पौधा भेंट किया था।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.