केरल के कोट्टायम में हादसा, टूरिस्ट बस पलटने से एक की मौत; 49 घायल

0 174

नई दिल्ली। केरल के कोट्टायम में सोमवार सुबह एक टूरिस्ट बस ने कंट्रोल खो दिया और पलट गई। इस हादसे में एक महिला यात्री की मौत हो गई और 49 अन्य घायल हो गए। इस बात की जानकारी पुलिस ने दी। मृतक की पहचान सिंधु के रूप में हुई है, जो कन्नूर जिले के इरिट्टी के पेरावूर की रहने वाली थी। पुलिस के अनुसार, सभी यात्री इरिट्टी के थे जो कन्याकुमारी और तिरुवनंतपुरम घूमने के बाद घर लौट रहे थे।

रात एक बजे हुआ हादसा
यह हादसा रात करीब 1 बजे हुआ, जब बस चीन्कल्लेल चर्च के पास एमसी रोड पर एक मोड़ पर कंट्रोल खो बैठी और पलटकर एक पेड़ से टकरा गई। बस में सवार सभी 49 यात्रियों को मोनिप्पल्ली के एक प्राइवेट हॉस्पिटल और कोट्टायम मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल ले जाया गया। सिंधु को मोनिप्पल्ली ले जाया गया, जहां चोटों की वजह से उनकी मौत हो गई।

बस ड्राइवर के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
पुलिस ने बताया कि करीब 18 यात्रियों को गंभीर चोटें आईं हैं, हालांकि उनकी हालत स्थिर है। बाद में ट्रैफिक की रुकावट को दूर करने के लिए क्रेन की मदद से पलटी हुई बस को हटाया गया। कुराविलांगडू पुलिस ने ड्राइवर विनोद के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने और एक्सीडेंट में मौत का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि मृतक का शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.