Elon Musk ने खुद का ‘Wikipedia’ किया लॉन्च, कहा इंसान नहीं AI संभालेगा सबकुछ

0 71

नई दिल्ली: टेस्ला और एक्स (पूर्व में ट्विटर) के मालिक एलन मस्क ने एक नया AI-आधारित ऑनलाइन इनसाइक्लोपीडिया प्लेटफॉर्म GrokiPedia लॉन्च किया है। मस्क ने इसे “सत्य पर आधारित Wikipedia का विकल्प” बताते हुए दावा किया कि यह भविष्य में इंटरनेट पर जानकारी का सबसे विश्वसनीय स्रोत बनेगा।

क्या है GrokiPedia?
GrokiPedia एक AI-पावर्ड ओपन-सोर्स इनसाइक्लोपीडिया है, जिसे मस्क की टीम ने विकसित किया है। इसका उद्देश्य उपयोगकर्ताओं को तथ्यात्मक और निष्पक्ष जानकारी प्रदान करना है। अभी इसका शुरुआती वर्जन 0.1 जारी किया गया है, जिसमें करीब 8.85 लाख आर्टिकल्स शामिल हैं। फिलहाल यूजर्स केवल सर्च बार के ज़रिए जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। दिलचस्प बात यह है कि इन आर्टिकल्स को मानव यूजर एडिट नहीं कर सकते, बल्कि इन्हें अपडेट और मॉडिफाई करने की जिम्मेदारी मस्क के AI चैटबॉट Grok की होगी।

एलन मस्क का दावा
GrokiPedia के लॉन्च की घोषणा करते हुए मस्क ने कहा “GrokiPedia का वर्जन 1.0 Wikipedia से दस गुना बेहतर होगा। मेरा मानना है कि वर्तमान वर्जन 0.1 भी Wikipedia से अधिक सटीक है।” मस्क ने बताया कि यह प्लेटफॉर्म पूरी तरह निशुल्क और ओपन-सोर्स है। कोई भी व्यक्ति इसे बिना लॉगिन के उपयोग कर सकता है। उन्होंने यह भी घोषणा की कि उनका चैटबॉट Grok अब Wikipedia को रेफरेंस के रूप में उपयोग नहीं करेगा, बल्कि GrokiPedia से जानकारी लेगा।

विवादों में घिरा लॉन्च
लॉन्च के कुछ ही घंटे बाद GrokiPedia पर प्लेज़रिज़्म के आरोप लगने शुरू हो गए। The Verge की रिपोर्ट के अनुसार, GrokiPedia के कई आर्टिकल्स सीधे Wikipedia से कॉपी किए गए हैं। कई मामलों में प्लेटफॉर्म खुद यह मैसेज दिखा रहा है — “The content is adapted from Wikipedia।” विकिमीडिया फाउंडेशन की प्रवक्ता लॉरेन डिकिंसन ने कहा — “Wikipedia की ताकत उसकी पारदर्शिता, वॉलंटियर निगरानी और निरंतर सुधार में है। यहां तक कि GrokiPedia जैसे AI प्लेटफॉर्म भी Wikipedia के कंटेंट पर निर्भर हैं।”

भले ही लॉन्च विवादों में घिर गया हो, लेकिन टेक जगत में यह चर्चा तेज है कि GrokiPedia AI-आधारित जानकारी के क्षेत्र में एक नई दिशा दे सकता है। एलन मस्क के मुताबिक, आने वाले महीनों में इसका वर्जन 1.0 लॉन्च किया जाएगा, जिसमें यूजर इंटरफेस, कंटेंट वेरिफिकेशन और मल्टी-लैंग्वेज सपोर्ट जैसे फीचर शामिल होंगे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.