महाराष्ट्र: घर में आग लगने से 3 साल की मासूम समेत एक ही परिवार के 4 लोग जिंदा जले, जानिए कैसे हुआ ये हादसा

0 479

मुंबई: महाराष्ट्र के सांगली जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। सोमवार को दो मंजिला घर में आग लगने से एक दंपति, उनकी बेटी और 3 साल की पोती की जलकर मौत हो गई। सोमवार को ये जानकारी पुलिस की टीम ने दी है। मामले की अधिक जानकारी देते हुए एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि आग सोमवार सुबह करीब 9 बजे वीटा शहर के सावरकर नगर में घर के बेसमेंट पर स्थित बर्तन और बिजली के सामान की एक दुकान में लगी थी। शॉर्ट सर्किट के कारण ये आग लगी थी। धीरे-धीरे ये पहली और दूसरी मंजिल तक फैल गई, जहां परिवार रह रहा था।

मृतकों की हुई पहचान
पुलिस ने कहा कि घर से बाहर निकलने का रास्ता संकरा था और पीड़ित वहां से भागने में असमर्थ थे। परिवार के चार सदस्यों की जलकर मौत हो गई। मृतकों की पहचान विष्णु जोशी (50), उनकी पत्नी सुनंदा जोशी (46), बेटी प्रियंका योगेश इंगले (30) और एक पोती सृष्टि (3) के रूप में हुई है। इस आग की घटना में परिवार के एक अन्य सदस्य सुरेश जोशी (20) गंभीर रुप से झुलस गए हैं। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां सुरेश जोशी का इलाज हो रहा है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.