यूपी के सोनभद्र में खूंखार सियार का आतंक: 25 लोग घायल, अस्पताल में नहीं मिला एंटी रेबीज सीरम

0 5,304

सोनभद्र (जुगैल): उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के जुगैल ग्राम पंचायत में बीते दो दिनों में जंगली सियार ने आतंक मचा रखा है। छोटे बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग सभी इसकी चपेट में आ चुके हैं। सियार के हमले से अब तक करीब 25 ग्रामीण घायल हो चुके हैं। इसके साथ ही मवेशियों पर भी हमला हुआ है।

अस्पताल में नहीं मिली जरूरी दवा

घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन में ले जाया गया, जहां टीटी और रेबीज का इंजेक्शन दिया गया। लेकिन एंटी रेबीज सीरम की अनुपलब्धता के कारण सभी घायलों को जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वहां भी जरूरी दवा नहीं मिलने से पीड़ितों और उनके परिजनों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।

वन विभाग कर रहा कार्रवाई का दावा

ग्रामीणों ने वन विभाग को मामले की जानकारी दे दी है। विभाग ने दावा किया है कि सियार को जल्द पकड़ने के लिए कार्रवाई की जाएगी और जरूरत पड़ने पर उसे मार गिराया जाएगा।

ग्रामीणों में डर का माहौल

ग्रामीण मुख्तार अली ने कहा, “गांव में बच्चे, महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। सियार अचानक हमला कर रहा है। अस्पताल गए तो दवा नहीं मिली। बहुत डर का माहौल है।” ग्रामीणों का कहना है कि जब तक सियार को पकड़ा नहीं जाता और जरूरी दवाइयां उपलब्ध नहीं होतीं, उनकी सुरक्षा असुरक्षित बनी रहेगी।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.