लखनऊ में दोस्त ने बाइक पर बैठकर किया खौफनाक कत्ल, 10 से ज्यादा बार चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट

0 1,676

लखनऊ। उतरेटिया चौराहे के पास मंगलवार देर शाम एक युवक को उसके ही करीबी दोस्त ने बाइक पर पीछे बैठे-बैठे चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। हमले के बाद घायल युवक सड़क पर गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आरोपी वहां से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे दौड़ाकर पकड़कर पीजीआई पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस ने बताया—हत्या का कारण प्रेम संबंध
एडीसीपी (दक्षिणी) आर वसंत कुमार ने बताया कि आरोपी और मृतक की पत्नी के बीच संबंध थे, जिसके चलते यह घटना हुई है। दोनों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

कौन था मृतक और आरोपी
पुलिस ने मृतक की पहचान 28 वर्षीय प्रदीप सिंह परिहार के रूप में की है। वह कानपुर देहात के रेरा का निवासी था और वर्तमान में उतरेटिया में संदीप पाल के मकान में पत्नी पूजा के साथ किराये पर रहता था। आरोपी रामतीर्थ भी प्रदीप का करीबी था और बाइक पर पीछे बैठा था।

घटना कैसे हुई—स्थानीय लोगों ने बताई कहानी
पुलिस के अनुसार, मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे प्रदीप शहीद पथ की सर्विस लेन से होते हुए उतरेटिया की ओर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में बाइक अचानक रुकी और पीछे बैठे रामतीर्थ ने चाकू जैसे धारदार हथियार से प्रदीप के गले पर 10 से ज्यादा वार कर दिए। गला कटते ही प्रदीप बाइक से गिर पड़ा और खून से लथपथ होकर तड़पने लगा। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।

आरोपी को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
घटना के बाद आरोपी बाइक से कूदकर भागने लगा, लेकिन आसपास मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया। घटना स्थल पर प्रदीप की बाइक खड़ी मिली। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक की पत्नी पूजा भी मौके पर पहुंच गई और पति का शव देख फफक-फफक कर रोने लगी।

पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर जुटाए साक्ष्य
एडीसीपी ने बताया कि आरोपी और मृतक की पत्नी से पूछताछ में प्रेम संबंध की बात सामने आई है। फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और मृतक की पत्नी व स्थानीय लोगों से भी घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी ली जा रही है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.