अमेरिका में गिरजाघर के बाहर युवक ने दो महिलाओं की हत्या कर खुद को मारी गोली

0 701

आयोवा: अमेरिका में आयोवा प्रांत के एमेस शहर में गुरुवार रात एक व्यक्ति ने एक गिरजाघर के बाहर दो महिलाओं को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली।

स्टोरी काउंटी शेरिफ कार्यालय के कैप्टन निकोलस लेनी ने डेस मोइनेस रजिस्टर को बताया कि एमेस के बाहरी इलाके में स्थित गिरजाघर कॉर्नरस्टोन चर्च के बाहर एक व्यक्ति ने दो महिलाओं की गोली मारकर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि जांच अधिकारियों को मृत महिलाओं की उम्र ज्ञात नहीं हुई है।

लेनी ने कहा कि महिलाओं को गोली मारने के बाद हमलावर ने खुद को भी गोली मार ली। यह गिरजाघर डेस मोइनेस के पास है। शेरिफ के कार्यालय ने गोलीबारी में मारे गए व्यक्तियों की पहचान या कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी है। इस बारे में वह शुक्रवार सुबह संवाददाता सम्मेलन भी कर सकते हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.