कौशांबी। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रविवार को एक दिवसीय दौरे पर कौशांबी पहुंच रहे हैं। उनके दौरे को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। उप मुख्यमंत्री विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और विकास योजनाओं की प्रगति का जायजा लेंगे।
11:05 बजे बम्हरौली एयरपोर्ट पर करेंगे आगमन
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रविवार सुबह 11 बजकर 05 मिनट पर बम्हरौली एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से वे सीधे मंझनपुर के लिए रवाना होंगे।
कॉमन इंक्यूबेशन सेंटर का करेंगे उद्घाटन
दोपहर 12 बजकर 05 मिनट पर उप मुख्यमंत्री जिला उद्यान कार्यालय परिसर, मंझनपुर पहुंचेंगे। यहां प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के अंतर्गत निर्मित कॉमन इंक्यूबेशन सेंटर का उद्घाटन करेंगे। यह केंद्र स्थानीय उद्यमियों और स्वरोजगार को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाएगा।
सरस हाट का शुभारंभ, स्वयं सहायता समूहों को दुकान आवंटन
इसके बाद ब्लॉक परिसर मंझनपुर में उप मुख्यमंत्री सरस हाट का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान स्वयं सहायता समूहों को दुकानों का आवंटन भी किया जाएगा, जिससे ग्रामीण महिलाओं और समूहों को आर्थिक मजबूती मिलेगी।
SHG स्टॉलों का निरीक्षण, प्रशस्ति पत्र वितरण
डायट मैदान, मंझनपुर में उप मुख्यमंत्री स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन करेंगे। यहां उद्यमियों, डीआरपी और उद्यमी मित्रों को उनके बेहतर कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र भी वितरित किए जाएंगे।
जनप्रतिनिधियों से मुलाकात, अधिकारियों के साथ बैठक
दोपहर 1 बजकर 40 मिनट पर उप मुख्यमंत्री मां शीतला देवी अतिथि गृह, सयारा पहुंचेंगे। यहां वे जनप्रतिनिधियों और पार्टी कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। इसके बाद निज निवास सिराथू जाएंगे और विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।
मां शीतला देवी अतिथि गृह में रात्रि विश्राम
दिनभर के कार्यक्रमों के बाद उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मां शीतला देवी अतिथि गृह में रात्रि विश्राम करेंगे।