नई दिल्ली। Google ने अपने अपकमिंग स्मार्टफोन Pixel 10a के लॉन्च की तारीख का ऐलान कर दिया है। नया डिवाइस 18 फरवरी को बाजार में दस्तक देने वाला है, लेकिन इससे पहले कंपनी के मौजूदा मॉडल Google Pixel 9a पर बड़ी कीमत कटौती देखने को मिल रही है। लॉन्च से ठीक पहले Pixel 9a अब काफी सस्ता हो गया है, जिससे यह प्रीमियम फीचर्स चाहने वाले यूजर्स के लिए आकर्षक विकल्प बन गया है।
Amazon-Flipkart नहीं, Vijay Sales पर मिल रही एक्सक्लूसिव डील
यह खास ऑफर Amazon या Flipkart पर नहीं, बल्कि Vijay Sales पर उपलब्ध है। जो यूजर्स किफायती कीमत में Google का क्लीन Android एक्सपीरियंस और दमदार कैमरा परफॉर्मेंस चाहते हैं, उनके लिए यह डील काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। Pixel 9a में बड़ी बैटरी और हाई-रिजॉल्यूशन कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे मिड-प्रीमियम सेगमेंट में मजबूत बनाते हैं।
सीधे 10 हजार रुपये की कटौती, बैंक ऑफर से और सस्ता
Google Pixel 9a को भारत में 49,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। अब यह फोन Vijay Sales पर 39,999 रुपये में लिस्ट किया गया है, यानी सीधे 10,000 रुपये की छूट मिल रही है। इसके अलावा HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजैक्शन पर 3,000 रुपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। इस बैंक ऑफर के बाद फोन की प्रभावी कीमत घटकर 36,999 रुपये रह जाती है। कुल मिलाकर खरीदार इस डील में करीब 13,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। साथ ही एक्सचेंज ऑफर का विकल्प भी मौजूद है।
120Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ प्रीमियम व्यूइंग एक्सपीरियंस
Google Pixel 9a में 6.3 इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। स्क्रीन पर Corning Gorilla Glass 3 की प्रोटेक्शन मिलती है। HDR कंटेंट प्लेबैक के दौरान डिस्प्ले 1,800 निट्स तक की ब्राइटनेस ऑफर करती है, जबकि पीक ब्राइटनेस 2,700 निट्स तक जाती है।
Tensor G4 प्रोसेसर और 5100mAh की दमदार बैटरी
परफॉर्मेंस के लिए Pixel 9a में Google का लेटेस्ट Tensor G4 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 5100mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल का भरोसा देती है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।
इन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है Pixel 9a
Google Pixel 9a को Obsidian, Porcelain, Iris और Peony जैसे आकर्षक कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। Pixel 10a के लॉन्च से पहले यह डील उन यूजर्स के लिए सुनहरा मौका है, जो कम कीमत में प्रीमियम Pixel स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं।