T-20 वर्ल्ड कप भारत के साथ खेलने को तैयार पाक, रखी 3 शर्ते ?

T-20 वर्ल्ड कप भारत के साथ खेलने को तैयार पाक, रखी 3 शर्ते ?

0 41

नई दिल्ली : T-20 वर्ल्ड कप को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले को लेकर एक बार फिर चर्चाएं तेज हो गई हैं.. सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड भारत के खिलाफ T-20 वर्ल्ड कप में मैच खेलने के लिए तैयार हो गया है…लेकिन इसके लिए पाकिस्तान ने 3 अजीबों-गरीब शर्तै शर्तें रखी हैं…इसको लेकर सोशल मीडिया पर यूजर पाकिस्तान का मजाक बना रहे है

पाकिस्तान की तीन शर्तें

  1. आईसीसी के रेवेन्यू शेयर में पाकिस्तान की हिस्सेदारी बढ़ाई जाए, पाकिस्तान चाहता है कि आईसीसी सभी क्रिकेट बोर्ड को हर साल जो पैसे देती है। उसमें पाकिस्तान के हिस्से को बढ़ाया जाए।
  2. भारत के साथ द्विपक्षीय सीरीज बहाल करने के लिए आईसीसी बीसीसीआई पर दबाव बनाए। दरअसल भारत और पाकिस्तान के बीच साल 2013 के बाद से कोई भी द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली गई है। ऐसे में सीरीज को फिर से शुरु करवाई जाए।
  3. मैदान पर हैंडशेक प्रोटोकॉल को अनिवार्य किया जाए, हालांकि आईसीसी ने इसे व्यक्तिगत टीमों का फैसला बताया है। इससे पहले पाकिस्तान ने सरकार के निर्देश का हवाला देते हुए Force Majeure क्लॉज लागू करने की कोशिश की थी, जिसे आईसीसी ने सिरे से खारिज करते हुए इसे केवल राजनीतिक प्राथमिकता बताया।

 

अब सोशल मीडिया पर इसको लेकर लोग मजे लेते दिख रहे हैं. कुछ इसे नौटंकी बता रहे हैं, तो कोई इसे डर, वहीं कुछ लोग ये कहते भी दिख रहे हैं कि पाकिस्तान में उनके पीएम के बातों की कोई वैल्यू ही नहीं है. एक शख्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा – पाकिस्तान पीछे हटा, T20 वर्ल्ड कप मैच में भारत के साथ खेलने के लिए तैयार. इससे पहले पाक पीएम शहबाज शरीफ ने कहा था कि वे बांग्लादेश के साथ एकजुटता दिखाते हुए भारत के साथ नहीं खेलेंगे. अंत में लिखा ‘डॉलर पाइजान’ और इसके साथ हंसी वाले इमोजी लगाते हुए पाकिस्तान के मजे ले लिए.  इस पर एक यूजर ने लिखा – जब खेलना ही था तो इतना ड्रामा क्यों किया.

इस मुद्दे पर पहले ऐसे तीखे रिएक्शन सामने आए थे, जिनसे यह धारणा बनने लगी थी कि पाकिस्तान भारत के खिलाफ हार की आशंका के चलते मैच खेलने से पीछे हट रहा है। हालांकि अब हालात बदलते नजर आ रहे हैं। एक बार फिर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) भारत के साथ मुकाबले को लेकर सक्रिय हुआ है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.