दिल्ली में मौसम का मिजाज बदला, दिन का तापमान 26 डिग्री पार, आने वाले दिनों में और बढ़ने की संभावना

0 228

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में सर्दियों की नरमी अब तेज धूप के साथ महसूस होने लगी है। सुबह और शाम का मौसम अभी भी ठंडा है, लेकिन दिन में तेज धूप और बढ़ती गर्माहट ने लोगों को गर्मियों की झलक दे दी। सोमवार को दिन का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस पार कर गया, जिससे मौसम विभाग की चेतावनी के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है।

दिनभर साफ रहा आसमान, तेज धूप ने बढ़ाई गर्माहट

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को पूरे दिन आसमान साफ रहा और तेज धूप निकली रही। न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री ऊपर यानी 26 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा। हवा में नमी का स्तर सुबह 97 प्रतिशत से घटकर 38 प्रतिशत तक आया, जिससे धूप में गर्माहट का एहसास और बढ़ गया।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान: आने वाले दिनों में बढ़ेगा तापमान

मौसम विभाग का अनुमान है कि मंगलवार को सुबह हल्की धुंध रह सकती है, जबकि दिन में आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 26 और 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। सप्ताहांत तक दिन का तापमान 27 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री तक पहुंच सकता है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.