मेरठ में पति पर पत्नी और प्रेमी का जिंदा जलाने का प्रयास, पुलिस ने दर्ज की FIR

0 193

मेरठ। लिसाड़ी गेट के ऊंचा सद्दीकनगर में एक हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अधेड़ पति शरीफ पर पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जलाने का प्रयास किया। वारदात के दौरान शोर मचाने पर आरोपी दोनों मौके से फरार हो गए। पीड़ित पति ने पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पति ने खोले आपराधिक संबंधों के रहस्य

50 वर्षीय शरीफ ने बताया कि उनकी शादी 2006 में ऊंचा सद्दीकनगर निवासी सितारा से हुई थी। उनके पांच बच्चे हैं। आरोप है कि पिछले पांच साल से उनकी पत्नी का संबंध खुशहालनगर निवासी सलीम के साथ चल रहा था। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो पत्नी ने तलाक की बात कहकर टालने की कोशिश की।

31 जनवरी की रात हुई हिंसा

शरीफ के अनुसार 31 जनवरी 2026 की रात उन्होंने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। विरोध करने पर दोनों ने शरीफ के साथ मारपीट की और उन पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का प्रयास किया।

परिवार और पड़ोसियों की मदद से बचाव

घटना के समय प्रार्थी के भाई आजाद और कुछ पड़ोसी शोर सुनकर पहुंचे और उन्होंने शरीफ को बचाया। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने FIR दर्ज की, जांच जारी

शरीफ ने बताया कि तहरीर देने के बावजूद पहले पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उन्होंने एसएसपी मेरठ से शिकायत की। एसएसपी के निर्देश पर लिसाड़ी गेट थाना पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ नामजद FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.