नोएडा दौरे पर आज सीएम योगी, शादी समारोह में शिरकत करेंगे, युवराज केस पर बयान की उम्मीद

0 53

नोएडा में आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दौरा प्रस्तावित है। वे सेक्टर-29 में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होंगे। उनके आगमन को लेकर पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं और पूरे इलाके में प्रशासनिक अमला व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटा हुआ है।

पहली बार आ रहे हैं युवराज हादसे के बाद
युवराज की मौत की घटना के बाद मुख्यमंत्री का यह पहला नोएडा दौरा है। इस मामले में गठित एसआईटी की जांच रिपोर्ट अभी तक लंबित है, जिसे लेकर लोगों में उत्सुकता बनी हुई है और सभी की नजर सीएम के दौरे पर टिकी है।

सेक्टर-38 ए में बनाया गया हेलिपैड
मुख्यमंत्री के आगमन के लिए सेक्टर-38 ए में अस्थायी हेलिपैड तैयार किया गया है। यहां उतरने के बाद वे सड़क मार्ग से सेक्टर-29 पहुंचेंगे। कार्यक्रम के अनुसार वे दोपहर करीब 2 से 3 बजे के बीच शहर पहुंच सकते हैं।

बैठक और बयान पर सबकी निगाहें
सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ अहम बैठक भी कर सकते हैं। गौरतलब है कि हाल ही में सेक्टर-150 में बेसमेंट के लिए खोदे गए गड्ढे में डूबने से युवराज की मौत हो गई थी। इस मामले में एसआईटी जांच मुख्यमंत्री के निर्देश पर ही गठित की गई थी। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि सीएम इस प्रकरण और लंबित रिपोर्ट को लेकर अहम बयान दे सकते हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.