नई दिल्ली। भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट की सबसे लोकप्रिय गाड़ियों में शामिल Hyundai Creta को लेकर ग्राहकों में जबरदस्त क्रेज है। अगर आप भी Creta के बेस वेरिएंट को खरीदने की योजना बना रहे हैं और ₹2 लाख की डाउन पेमेंट करना चाहते हैं, तो हर महीने कितनी EMI चुकानी होगी और कुल कितनी रकम खर्च आएगी, इसका पूरा कैलकुलेशन यहां समझिए।
Hyundai Creta बेस वेरिएंट की कीमत
Hyundai की ओर से Creta के डीजल बेस वेरिएंट E को 10.79 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर पेश किया जाता है। दिल्ली में खरीदने पर एक्स-शोरूम कीमत के अलावा रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस और अन्य चार्ज भी जोड़ने होते हैं। रजिस्ट्रेशन टैक्स करीब 1.12 लाख रुपये, इंश्योरेंस लगभग 52 हजार रुपये और टीसीएस व फास्टैग के तौर पर करीब 11 हजार रुपये खर्च होते हैं। इन सभी को जोड़ने के बाद दिल्ली में Hyundai Creta बेस वेरिएंट की ऑन-रोड कीमत लगभग 12.54 लाख रुपये हो जाती है।
₹2 लाख डाउन पेमेंट के बाद कितनी बनेगी EMI
अगर आप Hyundai Creta का बेस वेरिएंट खरीदते हैं और ₹2 लाख की डाउन पेमेंट करते हैं, तो शेष करीब 10.54 लाख रुपये बैंक से फाइनेंस कराने होंगे। मान लें कि बैंक यह राशि 9 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर 7 साल के लिए उपलब्ध कराता है, तो आपको हर महीने करीब 16,960 रुपये की EMI चुकानी होगी। यह EMI अगले सात वर्षों तक देनी होगी।
सात साल में कितनी महंगी पड़ेगी Creta
7 साल के लिए 9 प्रतिशत ब्याज दर पर 10.54 लाख रुपये का कार लोन लेने की स्थिति में आप कुल करीब 3.70 लाख रुपये सिर्फ ब्याज के रूप में चुकाएंगे। इस तरह एक्स-शोरूम कीमत, ऑन-रोड खर्च और ब्याज को मिलाकर Hyundai Creta के बेस वेरिएंट की कुल लागत लगभग 16.24 लाख रुपये तक पहुंच जाती है।
मिड-साइज SUV सेगमेंट में किनसे मुकाबला
Hyundai Creta का मुकाबला मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में MG Hector, Maruti Grand Vitara, Toyota Hyryder और Mahindra Scorpio जैसी दमदार गाड़ियों से होता है। फीचर्स, परफॉर्मेंस और ब्रांड वैल्यू के दम पर Creta इस सेगमेंट में लगातार मजबूत पकड़ बनाए हुए है।