नोएडा पुष्प प्रदर्शनी 2026 में उमड़ा सैलाब: 4.5 लाख लोगों ने निहारी फूलों से सजा ‘केदारनाथ’, विजेताओं को मिला सम्मान

0 71

नोएडा। New Okhla Industrial Development Authority (नोएडा प्राधिकरण) द्वारा आयोजित 38वीं वार्षिक चार दिवसीय नोएडा पुष्प प्रदर्शनी 2026 के चौथे दिन रिकॉर्ड भीड़ उमड़ी। 22 फरवरी 2026 को आयोजित कार्यक्रम में करीब 4 से 4.50 लाख पुष्प प्रेमियों ने हिस्सा लिया। लगभग 29 विभिन्न प्रजातियों के पुष्पों और पौधों से तैयार भव्य म्यूरल्स और स्कल्पचर्स आकर्षण का मुख्य केंद्र रहे।

फूलों से विश्व प्रसिद्ध Kedarnath Temple की प्रतिकृति विशेष रूप से शिव भगवान को समर्पित कर बनाई गई, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके अलावा त्रिशूल, डमरू, नंदी, हाथी, फ्लावर बास्केट, प्रवेश द्वार, टॉप बास्केट फ्लो, ढोलक शेप, मटका की फ्लोरल रेप्लिका, बुद्धा लोटस और बिग कोनीकल आयरन जैसी कलात्मक संरचनाएं भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं।

विधायक पंकज सिंह ने किया पुरस्कार वितरण

समारोह में नोएडा के विधायक Pankaj Singh और भाजपा जिला अध्यक्ष Manoj Chauhan ने प्रतिभागियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। प्रमुख विजेताओं में नॉर्दर्न रेलवे को NOIDA Chairman Rolling Trophy, भारत पेट्रोलियम को Greater Noida Chairman Rolling Trophy और B.P. Samlani Memorial Rolling Trophy (King of the Show) मेजर अंशुमन अनन्या को प्रदान की गई।

G.B. Pant Memorial Rolling Trophy (Queen of the Show) और Pratibha Arya Memorial Rolling Trophy (Best by Colour Dahelia in the Show) भी मेजर अंशुमन अनन्या को मिली। Kundan Lal Narang Rolling Trophy (Best Dahelia) भारत पेट्रोलियम के नाम रही।

बच्चों की चित्रकला प्रतियोगिता और कवि सम्मेलन बना आकर्षण

प्रदर्शनी के दौरान सुबह 9:30 बजे से 5 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस पहल का उद्देश्य बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को मंच देना था। सभी प्रतिभागी बच्चों को प्रमाणपत्र, लंच बॉक्स और रिफ्रेशमेंट प्रदान किया गया।

शाम 6:30 बजे आयोजित कवि सम्मेलन ने माहौल को सांस्कृतिक रंग में रंग दिया। डॉ. विष्णु सक्सेना, डॉ. अर्जुन शिशौदिया, अनिल अगवंशी, शंभू शिखर, कल्पना शुक्ला, विनोद पाण्डेय, अर्चना द्विवेदी, राहुल हिमालय और डॉ. विजय मित्तल सहित कई कवियों ने श्रृंगार, वीर और हास्य-व्यंग्य रस की प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम ने लोगों को रोजमर्रा की भागदौड़ भरी जिंदगी से अलग ठहाके लगाने और साहित्यिक आनंद लेने का अवसर दिया।

2027 की थीम घोषित, ‘Salvia’ होगा आकर्षण

आयोजकों ने घोषणा की कि वर्ष 2027 की थीम फ्लावर ‘Salvia’ रखा गया है। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में नोएडा के निवासियों, फ्लोरिकल्चर सोसाइटी, बैंकों, आईटी कंपनियों और कोफोराज व कमला पसंद जैसी औद्योगिक इकाइयों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

चार दिनों तक चले इस पुष्प महोत्सव ने एक बार फिर साबित कर दिया कि नोएडा केवल औद्योगिक और आईटी हब ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और रचनात्मक आयोजनों का भी प्रमुख केंद्र बन चुका है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.