घर बदला है? तुरंत अपडेट कराएं Aadhaar और PAN में नया पता, जानिए पूरा ऑनलाइन प्रोसेस

0 23

नई दिल्ली। आज के समय में आधार और पैन कार्ड सिर्फ पहचान पत्र नहीं, बल्कि रोजमर्रा की जरूरत बन चुके हैं। बैंकिंग से लेकर सरकारी योजनाओं और टैक्स से जुड़े कामों तक इन दोनों दस्तावेजों की अहम भूमिका है। ऐसे में अगर आपने हाल ही में घर बदला है, तो इन दस्तावेजों में नया पता अपडेट कराना बेहद जरूरी हो जाता है, वरना आगे चलकर परेशानी हो सकती है। यहां जानिए UIDAI के आधार और पैन कार्ड में एड्रेस बदलने का आसान तरीका।

Aadhaar में ऐसे बदलें पता

आधार कार्ड में एड्रेस अपडेट करने के लिए आप आधार ऐप की मदद ले सकते हैं। ऑनलाइन प्रोसेस के जरिए घर बैठे यह काम किया जा सकता है।

सबसे पहले आधार ऐप ओपन करें।
इसके बाद ‘Update Address Online’ विकल्प पर क्लिक करें।
अब एड्रेस प्रूफ के तौर पर जो दस्तावेज आप सबमिट करना चाहते हैं, उसकी डिटेल्स दर्ज करें।
आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने के बाद निर्धारित शुल्क का भुगतान करें।
पेमेंट पूरा होने के बाद रिक्वेस्ट सबमिट कर दें।

सबमिशन के बाद आपको एक रिक्वेस्ट नंबर मिलेगा, जिसके जरिए आप अपडेट स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं।

PAN Card में ऐसे करें एड्रेस अपडेट

पैन कार्ड में पता बदलने के लिए आपको अधिकृत वेबसाइट पर जाना होगा। इसके लिए आप NSDL या UTIITSL की वेबसाइट का उपयोग कर सकते हैं।

वेबसाइट पर जाकर ‘Changes/Correction in PAN’ विकल्प पर क्लिक करें।
इसके बाद पैन नंबर, नाम, जन्मतिथि और ईमेल जैसी जरूरी जानकारी दर्ज करें।
सिस्टम द्वारा 15 अंकों का टोकन नंबर जनरेट किया जाएगा।
अब जिस जानकारी में बदलाव करना है, उसे सेलेक्ट कर सही विवरण भरें।
एड्रेस प्रूफ, जन्मतिथि प्रमाण और फोटो जैसे जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
निर्धारित फीस का भुगतान कर फॉर्म सबमिट कर दें।

अंत में Acknowledgement स्लिप डाउनलोड करना न भूलें। इसी स्लिप के जरिए आप अपने आवेदन का स्टेटस बाद में चेक कर पाएंगे।

घर बदलने के बाद समय रहते Aadhaar और PAN में पता अपडेट करना बेहद जरूरी है, ताकि बैंकिंग, टैक्स फाइलिंग या किसी भी आधिकारिक काम में आपको किसी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.