एआई समिट में भारत ने दिखाई ताकत, पीएम मोदी बोले- पूरी दुनिया ने किया हमारे सामर्थ्य की सराहना

0 84

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि हाल ही में संपन्न एआई इंपैक्ट समिट में पूरी दुनिया ने भारत की क्षमता की जमकर सराहना की। राष्ट्रीय राजधानी में पिछले सप्ताह आयोजित इस एआई समिट का समापन दिल्ली घोषणापत्र के साथ हुआ।

वैश्विक एआई सहयोग में मील का पत्थर

यह समिट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) पर वैश्विक सहयोग का एक महत्वपूर्ण मंच साबित हुआ। सम्मेलन में एआई को ‘वैश्विक सार्वजनिक हित’ बनाने पर सहमति बनी। अमेरिका, ब्रिटेन, चीन, फ्रांस समेत कुल 89 देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने इसका समर्थन किया।

प्रधानमंत्री मोदी का संदेश

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, “दिल्ली में हुए ऐतिहासिक एआई समिट में पूरी दुनिया ने भारत के सामर्थ्य की सराहना की है। इससे पता चलता है कि टेक्नोलॉजी को लेकर हमारे युवा साथियों की सोच पूरी मानवता के लिए उपयोगी होगी।”

सम्मेलन में शामिल वैश्विक नेता

सम्मेलन में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस, फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा, स्विस राष्ट्रपति गाई पार्मेलिन, मारीशस के प्रधानमंत्री नविनचंद्र रामगुलाम और दुनिया की प्रमुख तकनीकी कंपनियों के सीईओ शामिल हुए।

दिल्ली घोषणापत्र का महत्व

घोषणा-पत्र ‘वसुधैव कुटुंबकम’ और ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’ की भावना पर आधारित है। इसमें स्पष्ट किया गया कि एआई के लाभ कुछ देशों या कंपनियों तक सीमित न रहकर पूरी मानवता के लिए सुलभ और किफायती होने चाहिए।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.