6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आ रहा Vivo Y21 5G, लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन लीक

0 20

नई दिल्ली। वीवो अपनी Y सीरीज का नया 5G स्मार्टफोन जल्द बाजार में उतारने की तैयारी में है। लॉन्च से पहले ही Vivo Y21 5G की प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स सामने आ गई हैं। सेल्यूलर ऑपरेटर की वेबसाइट पर हुई लिस्टिंग से फोन के डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा और बैटरी से जुड़ी कई अहम जानकारियां रिवील हुई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, यह स्मार्टफोन 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और MediaTek के पावरफुल चिपसेट के साथ दस्तक देगा।

TashiCell की वेबसाइट पर लिस्टिंग, कीमत का भी खुलासा

भूटान की सेल्यूलर ऑपरेटर कंपनी TashiCell की वेबसाइट पर इस स्मार्टफोन को लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग के अनुसार, भूटान में इसकी शुरुआती कीमत BTN 16,190 (करीब 16,190 रुपये) हो सकती है। फोन का बेस वेरिएंट 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आएगा।

6.74-इंच HD+ डिस्प्ले और Dimensity 6300 चिपसेट

Vivo Y21 5G में 6.74-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका रेजोल्यूशन 720 x 1600 पिक्सल होगा। स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट और आई प्रोटेक्शन फीचर के साथ आएगी। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए PowerVR GE8320 GPU का सपोर्ट मिलेगा। डिवाइस में 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर आधारित OriginOS 6 पर रन करेगा।

50MP कैमरा और 5MP फ्रंट शूटर

फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है, जिसके साथ 0.08 मेगापिक्सल का सुपर मैक्रो सेंसर मौजूद होगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

6500mAh बैटरी और 45W FlashCharge सपोर्ट

कनेक्टिविटी के लिहाज से फोन में डुअल-सिम (नैनो + नैनो), 5G, 4G LTE, USB Type-C 2.0 और OTG का सपोर्ट मिलेगा। सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। पावर बैकअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 6,500mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जो 45W FlashCharge फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

यह स्मार्टफोन Voyage Black और Sunrise Gold कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया जा सकता है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.