IND vs ENG सेमीफाइनल पर मौसम का साया? वानखेड़े में भारत-इंग्लैंड भिड़ंत से पहले जानिए मुंबई का पूरा वेदर अपडेट

0 17

मुंबई का ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम एक बार फिर बड़े मुकाबले का गवाह बनने जा रहा है। 5 मार्च को टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल में टीम इंडिया का सामना इंग्लैंड से होगा। इस हाई-वोल्टेज मुकाबले को लेकर क्रिकेट फैंस में जबरदस्त उत्साह है, लेकिन मैच से पहले सबसे बड़ा सवाल मौसम को लेकर उठ रहा है। फैंस को इस बात की चिंता सता रही है कि कहीं बारिश इस रोमांचक मुकाबले का मजा किरकिरा न कर दे। ऐसे में सभी की नजरें मुंबई के मौसम पर टिकी हुई हैं।

फाइनल का टिकट दांव पर

दूसरे सेमीफाइनल में जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में प्रवेश करेगी। पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को कोलकाता में 9 विकेट से हराकर फाइनल का टिकट हासिल कर लिया। फिन एलन की आक्रामक बल्लेबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड ने मुकाबला एकतरफा बना दिया। अब क्रिकेट फैंस की निगाहें भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले इस बड़े मुकाबले पर टिकी हैं। इस मैच की विजेता टीम फाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी। भारतीय टीम की कोशिश लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बनाने की होगी।

मुंबई में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम की बात करें तो फैंस के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। एक्यूवेदर के अनुसार मैच के दौरान मुंबई में बारिश की संभावना बेहद कम है और आसमान साफ रहने की उम्मीद जताई जा रही है। तापमान लगभग 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जो खिलाड़ियों के लिए अनुकूल माना जाता है। हालांकि नमी का स्तर 70 प्रतिशत से ज्यादा रहने की संभावना है, जिससे तेज गेंदबाजों और फील्डरों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

भारत की संभावित टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह।

इंग्लैंड की संभावित टीम

हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, सैम करन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, फिल सॉल्ट, जोश टंग, ल्यूक वुड।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.