राजस्थान पुलिस मुख्यालय में महिला SP पर जातिवादी टिप्पणी का आरोप, FIR दर्ज

0 21

नई दिल्ली। राजस्थान पुलिस मुख्यालय में शुक्रवार को हुई एक मीटिंग के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पर महिला SP द्वारा जातिगत टिप्पणी करने का आरोप लगा है। इस मामले में पुलिस ने अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) एक्ट की धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली है।

मीटिंग का माहौल तनावपूर्ण
5 मार्च की शाम को राजस्थान पुलिस हेडक्वार्टर में एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (साइबर क्राइम एंड टेक्निकल सर्विसेज) की अध्यक्षता में मीटिंग हुई, जिसमें टेलीकम्युनिकेशन डिपार्टमेंट के कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे। मीटिंग का मुख्य एजेंडा कम्युनिकेशन सिस्टम के अपग्रेडेशन पर चर्चा करना था।

प्रेजेंटेशन के दौरान रोक-टोक
पुलिस टेलीकम्युनिकेशन्स के डायरेक्टर दौलतराम अटल प्रेजेंटेशन दे रहे थे, तभी SP टेलीकम्युनिकेशन्स नीतू बुगालिया ने उन्हें रोकते हुए कहा कि वे रिजर्वेशन के कारण इस पद पर हैं। इससे प्रेजेंटेशन में लगातार बाधा उत्पन्न हुई। दौलतराम अटल ने कहा कि उन्होंने SP बुगालिया से ऐसा टिप्पणी न करने को कहा और FIR दर्ज करने की चेतावनी भी दी, लेकिन इसके बावजूद मीटिंग के दौरान रुकावट जारी रही। इसके बाद ADG ने SP को मीटिंग से बाहर जाने का निर्देश दिया।

FIR दर्ज कर मामले में कार्रवाई
ज्योति नगर SHO संतरा मीणा ने बताया कि पुलिस टेलीकम्युनिकेशन्स के डायरेक्टर दौलतराम अटल की शिकायत के आधार पर SP नीतू बुगालिया के खिलाफ FIR दर्ज की गई। FIR में आरोप है कि प्रेजेंटेशन के दौरान पीड़ित अधिकारी को बार-बार अपमानित किया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.