SUV खरीदने का प्लान है तो थोड़ा ठहरिए, जल्द आने वाली है Volkswagen Taigun Facelift; डिजाइन और फीचर्स में मिलेंगे बड़े बदलाव

0 25

अगर आप नई एसयूवी खरीदने की योजना बना रहे हैं तो थोड़ा इंतजार करना फायदेमंद साबित हो सकता है। ऑटो बाजार से जुड़ी रिपोर्ट्स के मुताबिक जर्मन कार निर्माता Volkswagen अपनी लोकप्रिय मिड-साइज एसयूवी Volkswagen Taigun के फेसलिफ्ट वर्जन को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। हाल ही में इस अपडेटेड मॉडल को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है, जिससे इसके संभावित बदलावों की झलक सामने आई है।

टेस्टिंग के दौरान दिखी Volkswagen Taigun Facelift

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी भारत में Volkswagen Taigun Facelift को लॉन्च करने की योजना पर काम कर रही है। हाल में टेस्टिंग के दौरान इस एसयूवी की यूनिट स्पॉट की गई, जिसके बाद माना जा रहा है कि आने वाले समय में इसका अपडेटेड मॉडल बाजार में पेश किया जा सकता है।

एक्सटीरियर डिजाइन में दिख सकते हैं बड़े बदलाव

टेस्टिंग के दौरान सामने आई जानकारी के मुताबिक नई Taigun Facelift के बाहरी डिजाइन में कई अहम बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसमें पहले से ज्यादा अक्रामक डिजाइन वाली हेडलाइट्स दी जा सकती हैं। इसके साथ ही कनेक्टेड एलईडी डीआरएल और कनेक्टेड टेललाइट्स का फीचर भी मिल सकता है।

इसके अलावा नई डिजाइन की फ्रंट ग्रिल, अपडेटेड बंपर और स्किड प्लेट भी दिए जाने की संभावना है। एसयूवी में 17 इंच के नए अलॉय व्हील्स मिलने की भी उम्मीद जताई जा रही है।

इंटीरियर में भी मिलेगा नया अनुभव

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस एसयूवी के इंटीरियर में भी बदलाव किए जा सकते हैं। इसमें अपडेटेड केबिन डिजाइन के साथ बेहतर फीचर्स और पहले से ज्यादा एडवांस इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जा सकता है।

इसके अलावा फ्रंट सीट्स में मसाज फंक्शन जैसे प्रीमियम फीचर जोड़े जाने की भी चर्चा है, जिससे ड्राइविंग अनुभव और अधिक आरामदायक हो सकता है।

इंजन में बदलाव की संभावना नहीं

जानकारी के अनुसार कंपनी इस फेसलिफ्ट मॉडल के इंजन में कोई बड़ा बदलाव नहीं करने जा रही है। इसमें मौजूदा मॉडल की तरह ही 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन के विकल्प मिल सकते हैं।

इन इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प भी दिया जा सकता है।

कब हो सकती है लॉन्च

हालांकि कंपनी की ओर से अभी इस फेसलिफ्ट मॉडल की लॉन्च डेट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन ऑटो इंडस्ट्री से जुड़ी रिपोर्ट्स के मुताबिक Volkswagen Taigun Facelift को भारत में अगले तीन महीनों के भीतर लॉन्च किया जा सकता है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.