हरी और पीली कीवी: कौन सी ज्यादा फायदेमंद और कौन सी ज्यादा मीठी? जानें सब अंतर

0 20

कीवी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद फल माना जाता है। भारत में इसकी पैदावार सीमित है, इसलिए ज्यादातर कीवी आयातित होती है। चीन, न्यूजीलैंड, इटली, ग्रीस, ईरान, चिली, टर्की, पुर्तगाल और अमेरिका में कीवी का उत्पादन काफी अधिक होता है, जिसमें सबसे अधिक उत्पादन चीन में होता है। भारतीय बाजारों में मुख्य रूप से दो प्रकार की कीवी मिलती है—हरी और पीली (गोल्डन) कीवी। दोनों में रंग का अंतर तो है ही, साथ ही स्वाद और पोषक तत्वों में भी फर्क होता है।

हरी और पीली कीवी की सेहत के लिए उपयोगिता
पोषण विशेषज्ञों के अनुसार हरी और गोल्डन कीवी दोनों सेहत के लिए लाभकारी हैं। हरी कीवी में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जबकि दोनों प्रकार का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे शुगर के मरीज भी इसे आसानी से खा सकते हैं। दोनों में कैलोरी लगभग बराबर होती है। हरी और गोल्डन कीवी में विटामिन सी, विटामिन ई और पोटेशियम प्रचुर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हैं। इसके अलावा, दोनों में ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन नामक एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो आंखों के लिए लाभकारी हैं। कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होने की वजह से ये वजन कम करने वाली डाइट का हिस्सा भी बन सकती हैं।

मीठी कीवी की पहचान: हरी या पीली कौन ज्यादा मीठी?
हरी कीवी हल्की खट्टी होती है और यदि यह ज्यादा कड़ी हो तो स्वाद और भी खट्टा लगता है। वहीं, मीठी कीवी खाने के लिए गोल्डन कीवी सबसे बेहतर होती है। गोल्डन कीवी का स्वाद मीठा और हल्का फ्रूटरी होता है। हरी कीवी खरीदते समय ध्यान दें कि इसका छिलका स्मूद और दाग रहित हो, जो इसकी ताजगी दर्शाता है। कच्ची कीवी सख्त होती है और इसे दबाने पर हल्की मुलायम महसूस होती है। पकने पर कीवी में हल्की खुशबू आने लगती है, जबकि कच्ची कीवी खाने से पेट में दर्द हो सकता है।

हरी और गोल्डन कीवी में भौतिक अंतर
हरी कीवी का बाहरी हिस्सा गहरे भूरे रंग का होता है और इसके ऊपर रेशेदार बाल होते हैं। काटने पर अंदर से यह हरी दिखाई देती है। इसके बीज काले और गुठली वाला हिस्सा बड़ा होता है। वहीं, गोल्डन कीवी का छिलका चिकना और हल्का पीला होता है। काटने पर अंदर से पीली रंगत आती है, इसमें बीज कम होते हैं और गुठली वाला हिस्सा भी छोटा होता है। स्वाद में हरी कीवी ज्यादा खट्टी और गोल्डन कीवी मीठी होती है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.