जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2026 का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। नवोदय विद्यालय समिति ने क्लास 6 एडमिशन टेस्ट का रिजल्ट जारी कर दिया है। दिसंबर 2025 में परीक्षा देने वाले छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर और जन्म तिथि जरूरी होगी।
दिसंबर 2025 में हुआ था फेज-1 एग्जाम
जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए फेज-1 चयन परीक्षा दिसंबर 2025 में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के लिए करीब 20 लाख छात्रों ने आवेदन किया था। आवेदन प्रक्रिया 30 अप्रैल से शुरू होकर 27 अगस्त 2026 तक चली थी, जबकि एडमिट कार्ड 17 नवंबर को जारी किए गए थे। लंबे इंतजार के बाद अब 17 मार्च को इसका परिणाम घोषित कर दिया गया है।
ऐसे करें JNVST क्लास 6 रिजल्ट चेक
रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
होमपेज पर ‘Latest @ NVS’ सेक्शन पर क्लिक करें
इसके बाद ‘JNVST Class 6 Result 2026’ लिंक चुनें
अब ‘View Individual Result’ पर क्लिक करें
रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें
सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा
रिजल्ट डाउनलोड कर प्रिंट जरूर निकाल लें
रिजल्ट के बाद क्या करना होगा?
रिजल्ट जारी होने के बाद अब मेरिट लिस्ट के आधार पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और एडमिशन प्रक्रिया शुरू होगी। जिन छात्रों का चयन हुआ है, उन्हें अलॉट किए गए स्कूल में जाकर जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे। नवोदय विद्यालय में पढ़ाई के साथ हॉस्टल सुविधा भी मिलती है और छात्रों को वहीं रहना होता है।
पूरी तरह मुफ्त होती है पढ़ाई
जवाहर नवोदय विद्यालय में एडमिशन के लिए कोई फीस नहीं ली जाती। छात्रों को हॉस्टल, भोजन, यूनिफॉर्म और किताबें भी सरकार की ओर से मुफ्त उपलब्ध कराई जाती हैं। कुछ विशेष परिस्थितियों में मामूली शुल्क लिया जा सकता है।
एडमिशन के लिए जरूरी दस्तावेज तैयार रखें
जन्म प्रमाण पत्र
कक्षा 5 की मार्कशीट
स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट
निवास प्रमाण पत्र
आधार कार्ड
जाति प्रमाण पत्र (आरक्षित वर्ग के लिए)
EWS प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
दो पासपोर्ट साइज फोटो
आवेदन फॉर्म और एडमिट कार्ड की कॉपी
रिजल्ट की कॉपी
फेज-2 परीक्षा और नया सत्र कब शुरू होगा
नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाती है। फेज-1 की परीक्षा दिसंबर 2025 में हो चुकी है, जबकि फेज-2 की परीक्षा अप्रैल 2026 में आयोजित की जाएगी। आमतौर पर नया शैक्षणिक सत्र अप्रैल से जून के बीच शुरू होता है। फेज-1 के छात्रों का एडमिशन मार्च में और फेज-2 के छात्रों का चयन मई-जून में किया जाता है।