न्यूयॉर्क में एयर कनाडा फ्लाइट का भयानक एक्सीडेंट, रनवे पर फायर ट्रक से टकराई, पायलट-को पायलट की मौत

0 36

न्यूयॉर्क: न्यूयॉर्क शहर के लागार्डिया एयरपोर्ट पर सोमवार को हड़कंप मच गया जब एयर कनाडा की फ्लाइट CRJ-900 रनवे पार करते समय एक फायर ट्रक से टकरा गई। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) के अनुसार, हादसे के बाद एयरपोर्ट को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। विमान कनाडा के मोंट्रियल ट्रूडो इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरकर न्यूयॉर्क आया था और इसमें 100 से अधिक यात्री सवार थे। इस भीषण टक्कर में पायलट और को-पायलट की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाकी यात्रियों को विमान से सुरक्षित बाहर निकाला जा रहा है।

टक्कर के पीछे की शुरुआती जानकारी
सोशल मीडिया और फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक, यह दुर्घटना एयरपोर्ट के टैक्सीवे पर रनवे 4 के पास हुई। फ्लाइट गेट की ओर बढ़ रही थी, तभी फायर ट्रक के साथ टकराई। हादसे के बाद यात्रियों को तुरंत विमान से उतारकर सुरक्षित क्षेत्र में ले जाया गया। वीडियो फुटेज में विमान काफी क्षतिग्रस्त दिखाई दे रहा है, और कुछ यात्रियों के घायल होने की खबरें भी सामने आई हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

अधिकारियों ने शुरू की जांच
FAA और एयरपोर्ट अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल लागार्डिया एयरपोर्ट से उड़ानों को जॉन एफ. केनेडी और अन्य अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट किया गया है। हादसे की वजहों का पता लगाने के लिए एयर कनाडा की CRJ-900 विमान और फायर इंजन के बीच हुई टक्कर का विश्लेषण किया जा रहा है।

यात्री और सोशल मीडिया रिएक्शन
सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें टक्कर के बाद विमान की क्षति और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकलते हुए देखा जा सकता है। हालांकि, न्यूज18 हिंदी इन वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं करता। अधिकारियों ने यात्रियों की सुरक्षा और हादसे की विस्तृत रिपोर्ट देने का वादा किया है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.