बिहार: पश्चिमी चंपारण में कार ने सात को रौंदा, महिला और दो बच्चों की मौत

0 539

पटना: बिहार में पश्चिमी चंपारण जिले के बगहा के चौतरवा थाना क्षेत्र में बहुअरवा के वेदांता पब्लिक स्कूल के सामने तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने मंगलवार सुबह सात लोगों को रौंद दिया । इनमें एक महिला और दो बच्चों की मौके पर मौत हो गई। चार बच्चों की हालत गंभीर है। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस के मुताबिक यह कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने घर में घुस गई। घर के सामने खेल रहे बच्चे और खड़ी एक महिला को रौंदा दिया। स्थानीय लोगों ने घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती करवाया है। इधर, इस घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया है। लोग कार चालक को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.