Netflix पर आ रही ‘मर्दानी 3’: रानी मुखर्जी की क्राइम थ्रिलर का दमदार सीक्वल अब घर बैठे देखें

0 57

नई दिल्ली। बॉलीवुड की चर्चित कॉप थ्रिलर फ्रेंचाइज़ी ‘मर्दानी’ की तीसरी कड़ी अब ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है। Mardaani 3, जो इसी साल 30 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला था और अब इसके ओटीटी प्रीमियर को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

इस दिन Netflix पर होगी रिलीज

ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि यह फिल्म 27 मार्च से स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी। प्लेटफॉर्म ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “क्रिमिनल्स के बुरे दिन शुरू, शेरनी आ रही है शिकार करने,” जिसने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है।

रानी मुखर्जी फिर बनीं ‘शिवानी शिवाजी रॉय’

फिल्म में Rani Mukerji एक बार फिर पुलिस अधिकारी शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में नजर आती हैं। इस बार उनकी टक्कर एक ऐसे खतरनाक गिरोह से होती है, जो मासूम बच्चियों की तस्करी में शामिल है। फिल्म की कहानी गंभीर सामाजिक मुद्दे को सामने लाते हुए एक सशक्त जांच और एक्शन ड्रामा पेश करती है।

फैंस में दिखा जबरदस्त उत्साह, कुछ ने जताई नाराजगी

ओटीटी रिलीज की घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर दर्शकों की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं। कई यूजर्स ने इसे अपनी वीकेंड वॉच बताते हुए उत्साह जाहिर किया, वहीं कुछ दर्शकों का मानना है कि फिल्म की कहानी में नया पन कम है और सीक्वल उम्मीदों पर पूरी तरह खरा नहीं उतरता।

क्या है फिल्म की कहानी और टीम

Mardaani 2 के इस सीक्वल का निर्देशन Abhiraj Minawala ने किया है, जबकि निर्माण Aditya Chopra के बैनर यशराज फिल्म्स के तहत हुआ है। फिल्म में रानी मुखर्जी के साथ जानकी बोदीवाला और मल्लिका प्रसाद भी अहम भूमिकाओं में हैं।

कहानी एक ऐसे केस पर आधारित है, जिसमें तीन महीनों के भीतर 93 लड़कियां रहस्यमय तरीके से लापता हो जाती हैं। इस जटिल मामले की जांच की जिम्मेदारी शिवानी शिवाजी रॉय को सौंपी जाती है, जो पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने के मिशन पर निकलती हैं।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.