PSL 2026: कप्तानों की बचकानी हरकत पर भड़क गए डेविड वॉर्नर, बोले- ‘यहां हम स्कूली बच्चों में हैं’

0 58

पाकिस्तान सुपर लीग 2026 गुरुवार से शुरू होने जा रही है, लेकिन तेल संकट की वजह से स्टेडियम में दर्शक मौजूद नहीं होंगे। इस बीच बुधवार को कप्तानों की प्री-टूर्नामेंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऑस्ट्रेलियाई स्टार डेविड वॉर्नर का गुस्सा देखने को मिला। कराची किंग्स के कप्तान वॉर्नर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि बाकी कप्तानों का रवैया बिल्कुल बचकाना था और उन्होंने मजाक में यह तक कह दिया कि “हमें यहां स्कूली बच्चों में मिले हैं।”

कौन-कौन थे प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद
इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में वॉर्नर के अलावा लाहौर कलंदर्स के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी, रावलपिंडी के कप्तान मोहम्मद रिजवान, पेशावर जल्मी के बाबर आजम, क्वेटा ग्लेडिएटर्स के सौद शकील और हैदराबाद किंग्समेन के मार्नस लाबुसाने शामिल थे। जब वॉर्नर मैच से जुड़े सवालों का जवाब दे रहे थे, बाकी कप्तान आपस में हंसते और गपशप करते दिखे। इसी रवैये ने वॉर्नर को इतना खफा कर दिया।

टीमों की तैयारी और टूर्नामेंट का शेड्यूल
पाकिस्तान सुपर लीग 26 मार्च से 3 मई तक चलेगा। उद्घाटन मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में लाहौर कलंदर्स और हैदराबाद किंग्समेन के बीच होगा। लाहौर कलंदर्स पिछली बार फाइनल में क्वेटा ग्लेडिएटर्स को हराकर खिताब जीत चुकी है और इस बार खिताब की रक्षा उनके सामने बड़ी चुनौती होगी।

तेल संकट का असर और खाली स्टेडियम
ईरान-इजरायल युद्ध के कारण पाकिस्तान में उत्पन्न तेल संकट का असर PSL पर भी पड़ा है। सभी मैच बिना दर्शकों के कराए जाएंगे और वेन्यू की संख्या भी 6 से घटाकर केवल 2 कर दी गई है। लाहौर और कराची में सभी मुकाबले होंगे। सरकार ने यात्रा कम करने की अपील की है, स्कूल और संस्थान बंद किए गए हैं और ईद की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। पहले से बिक चुके टिकटों का पैसा लौटाया जाएगा और उद्घाटन समारोह रद्द कर दिया गया है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.