बंगाल चुनाव को लेकर 5 दिवसीय प्रबंधन अभियान, डॉ. महेश शर्मा को सौंपी गई अहम जिम्मेदारी

0 204

गौतमबुद्धनगर के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा को आगामी बंगाल चुनाव के मद्देनजर विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है। बंगाल प्रवास के दौरान उन्हें चुनाव प्रबंधन, समन्वय और पूरे अभियान के सुचारु संचालन का दायित्व दिया गया है।

इस क्रम में वरिष्ठ नेताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें विधायक एवं पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली सतीश उपाध्याय, अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम, पूर्व सांसद लॉकेट चटर्जी और पूर्व भाजपा दिल्ली उपाध्यक्ष राजीव बब्बर सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल रहे। बैठक में चुनावी प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर
बैठक के दौरान संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने पर विशेष ध्यान दिया गया। कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने और जनसंपर्क अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने की रणनीति पर सहमति बनी।

क्षेत्रवार समीक्षा कर तय की गई जिम्मेदारियां
चुनावी तैयारियों को लेकर क्षेत्रवार समीक्षा की गई और उसी के अनुरूप जिम्मेदारियों का निर्धारण किया गया। उद्देश्य यह है कि चुनाव प्रक्रिया को व्यवस्थित, प्रभावी और परिणामोन्मुख बनाया जा सके।

कार्यकर्ताओं से पूर्ण समर्पण के साथ जुटने का आह्वान
डॉ. महेश शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ चुनावी अभियान में भाग लें। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना ही प्राथमिकता होनी चाहिए, ताकि आगामी चुनाव में ऐतिहासिक सफलता हासिल की जा सके।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.