OnePlus 15R हुआ महंगा, ग्राहकों को झटका – अब इतनी हुई नई कीमत

0 213

नई दिल्ली। स्मार्टफोन बाजार में महंगाई की लहर जारी है और OnePlus ने अपने पावरफुल डिवाइस OnePlus 15R की कीमत में 2,500 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। इससे पहले अफवाहें थीं कि मार्च में कीमत 4,000 रुपये बढ़ सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर नए रेट अपडेट कर दिए गए हैं।

नई कीमतें और वेरिएंट्स

  • 12GB + 256GB वेरिएंट: पहले 47,999 रुपये, अब 50,499 रुपये
  • 12GB + 512GB वेरिएंट: पहले 52,999 रुपये, अब 55,499 रुपये

यह स्मार्टफोन Samsung Galaxy S24 5G, IQOO 15R 5G और vivo X90 Pro जैसे हाई-एंड मॉडल्स को टक्कर देता है।

OnePlus 15R स्पेसिफिकेशन

  • डिस्प्ले: 6.83 इंच फुल एचडी प्लस AMOLED स्क्रीन, 165Hz रिफ्रेश रेट, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i, सन डिस्प्ले, मोशन क्यूज़ और आई कम्फर्ट फीचर्स।
  • चिपसेट: Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 (3nm) ऑक्टा कोर, Adreno 8 सीरीज GPU, नया G2 वाई-फाई और टच रिस्पॉन्स चिप।
  • आईपी रेटिंग: डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस के लिए IP66, IP68, IP69, IP69K।
  • कैमरा: रियर में 50MP Sony IMX906 प्राइमरी + 8MP अल्ट्रा वाइड (112°), OIS सपोर्ट। फ्रंट में 32MP कैमरा। 4K/120fps वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट।
  • कनेक्टिविटी: 5G, Wi-Fi 7, 4G LTE, NFC, ब्लूटूथ 6, टाइप-C पोर्ट, GPS, Glonass, NavIC।
  • सेंसर: प्रॉक्सिमिटी, कलर टेम्परेचर, एम्बिएंट लाइट, E-कंपास, जायरोस्कोप, एक्सेलेरोमीटर और इंफ्रारेड रिमोट कंट्रोल।

OnePlus 15R अब प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में और महंगा हो गया है, लेकिन इसकी हाई-एंड स्पेसिफिकेशन्स और मल्टीफंक्शनल फीचर्स इसे हाई-परफॉर्मेंस फोन के तौर पर मजबूती से पेश करते हैं।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.