‘महावतार’ में बड़ा बदलाव! दीपिका पादुकोण की जगह श्रद्धा कपूर को मिल सकता है लीड रोल, विक्की कौशल होंगे परशुराम

0 44

नई दिल्ली। मैडॉक फिल्म्स की बहुचर्चित माइथोलॉजिकल फिल्म ‘महावतार’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। लंबे समय से चर्चा में रही इस फिल्म को लेकर अब कास्टिंग में बड़े बदलाव की खबरें सामने आ रही हैं। पहले जहां इस फिल्म में दीपिका पादुकोण के लीड रोल में होने की अटकलें थीं, वहीं अब उनकी जगह श्रद्धा कपूर को कास्ट किए जाने की चर्चा तेज हो गई है।

विक्की कौशल निभाएंगे परशुराम का किरदार

फिल्म में विक्की कौशल को परशुराम के अहम किरदार में कास्ट किया गया है। यह प्रोजेक्ट मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बन रहा है और इसे बड़े स्तर पर तैयार किया जा रहा है। फिल्म को लेकर पहले से ही दर्शकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

दीपिका की जगह श्रद्धा कपूर की एंट्री की चर्चा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहले इस फिल्म में दीपिका पादुकोण के शामिल होने की बात सामने आई थी, लेकिन अब दावा किया जा रहा है कि उन्हें श्रद्धा कपूर ने रिप्लेस कर दिया है। हालांकि अभी तक इस बदलाव को लेकर न तो मेकर्स और न ही कलाकारों की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि की गई है।

मेकर्स को फ्रेश जोड़ी की तलाश

सूत्रों के अनुसार, मेकर्स ऐसे कलाकारों की तलाश में थे जो स्क्रीन पर मजबूत मौजूदगी और स्टार वैल्यू दोनों लेकर आएं। इसी वजह से विक्की कौशल और श्रद्धा कपूर की जोड़ी को लेकर बातचीत चल रही है। दोनों कलाकारों ने अब तक किसी फिल्म में साथ काम नहीं किया है, जिससे यह जोड़ी फ्रेश मानी जा रही है।

2027 तक रिलीज की संभावना, जून के बाद शुरू हो सकती है शूटिंग

‘महावतार’ मैडॉक फिल्म्स के सबसे बड़े प्रोजेक्ट्स में से एक है, जिसे बड़े बजट और भव्य स्तर पर तैयार किया जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म की शूटिंग जून के बाद शुरू हो सकती है और इसे 2027 तक रिलीज किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.