गौतमबुद्धनगर में औद्योगिक शांति बनाए रखने की पहल तेज, डीएम ने ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर श्रमिकों को दी वेतन वृद्धि की जानकारी

0 31

गौतमबुद्धनगर, 15 अप्रैल 2026। जनपद में औद्योगिक सौहार्द और शांति बनाए रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन सक्रिय नजर आ रहा है। इसी कड़ी में जिलाधिकारी ने खुद ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और श्रमिकों से सीधे संवाद स्थापित किया।

ग्रेटर नोएडा स्थित ग्लोबल ऑटो टेक लिमिटेड कंपनी पहुंचीं जिलाधिकारी ने वहां कार्यरत श्रमिकों से बातचीत करते हुए उनकी समस्याएं सुनीं और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा की गई वेतन वृद्धि तथा श्रमिक हितों से जुड़े अहम फैसलों की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान कंपनी प्रबंधन के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे, जिन्हें शासन की गाइडलाइन का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

महिला श्रमिकों से अलग संवाद, सुरक्षा का भरोसा

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने महिला श्रमिकों से अलग से बातचीत की और उनके मुद्दों को गंभीरता से सुना। उन्होंने भरोसा दिलाया कि महिला कर्मचारियों के अधिकारों और सुरक्षा को प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाएगा।

श्रमिकों ने जताई खुशी, मुख्यमंत्री का किया धन्यवाद

वेतन वृद्धि और श्रमिक हितों में लिए गए फैसलों की जानकारी मिलने के बाद श्रमिकों ने संतोष जताया और प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। श्रमिकों का कहना था कि सरकार के इन निर्णयों से उन्हें आर्थिक राहत मिलेगी और कार्यस्थल पर बेहतर माहौल बनेगा।

प्रशासन की सख्ती और संवाद से बन रहा भरोसे का माहौल

जिला प्रशासन की इस पहल से साफ संकेत मिल रहे हैं कि औद्योगिक क्षेत्रों में किसी भी तरह के विवाद को संवाद के जरिए सुलझाने पर जोर दिया जा रहा है। प्रशासनिक सक्रियता और सीधे संवाद से श्रमिकों में विश्वास का माहौल मजबूत होता दिख रहा है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.