‘द बॉयज सीजन 5’ एपिसोड 3 की रिलीज डेट तय, 15 अप्रैल को आएगा नया धमाका, जानिए टाइमिंग और पूरा शेड्यूल
प्राइम वीडियो की चर्चित वेब सीरीज ‘द बॉयज’ का पांचवां और अंतिम सीजन दर्शकों को लगातार बांधे हुए है। पहले दो एपिसोड रिलीज होने के बाद अब फैंस की नजरें इसके तीसरे एपिसोड पर टिक गई हैं। दूसरे एपिसोड के क्लाइमैक्स ने जिस तरह कहानी को मोड़ दिया, उसने अगले एपिसोड को लेकर उत्सुकता और भी बढ़ा दी है।
कब रिलीज होगा एपिसोड 3?
सीरीज का तीसरा एपिसोड 15 अप्रैल 2026 को प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जाएगा। भारत में यह एपिसोड रात 12:30 बजे से स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगा। मेकर्स के अनुसार पहले दो एपिसोड के बाद अब बाकी सभी एपिसोड हर बुधवार को रिलीज किए जाएंगे। फाइनल एपिसोड 20 मई 2026 को आएगा।
पूरा एपिसोड रिलीज शेड्यूल जारी
सीजन 5 का पूरा शेड्यूल पहले ही तय कर दिया गया है।
एपिसोड 1 और 2 – 8 अप्रैल (पहले ही रिलीज हो चुके हैं)
एपिसोड 3 – 15 अप्रैल
एपिसोड 4 – 22 अप्रैल
एपिसोड 5 – 29 अप्रैल
एपिसोड 6 – 6 मई
एपिसोड 7 – 13 मई
एपिसोड 8 – 20 मई (फिनाले एपिसोड)
सीरीज की कहानी और क्रिएटर
‘द बॉयज’ की शुरुआत साल 2019 में हुई थी और इसे एरिक क्रिप्के ने बनाया है। वह इस शो के क्रिएटर, शो रनर और एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर भी हैं। हालांकि अलग-अलग एपिसोड्स के लिए कई डायरेक्टर्स काम करते हैं, जिससे हर एपिसोड की कहानी में अलग टोन और स्टाइल देखने को मिलता है।
दमदार कास्ट और हाई-वोल्टेज ड्रामा
सीरीज में कार्ल अर्बन (बिली बुचर), एंटनी स्टार (होमलैंडर), जैक क्वैड (ह्यूई कैंपबेल), टोमर कैपोन (फ्रेंची), कैरेन फुकुहारा (किमिको), एरिन मोरियार्टी (स्टारलाइट/एनी जनवरी) और जेनसेन एकल्स (सोल्जर बॉय) जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं।
सीरीज में सुपरहीरोज और मानवों के बीच चल रही टकराव की कहानी इस बार और भी खतरनाक मोड़ लेती दिख रही है, जहां बिली बुचर अपनी टीम के साथ सूप्स को खत्म करने की तैयारी में है।