IPL 2026: प्लेइंग 11 और इम्पैक्ट प्लेयर में नाम नहीं, फिर भी मैदान पर उतरे शार्दुल ठाकुर; मुंबई इंडियंस की हार में दिलचस्प मोड़

0 33

मुंबई: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 33वां लीग मुकाबला मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स का पूरी तरह दबदबा देखने को मिला और टीम ने मुंबई को 103 रनों के बड़े अंतर से हराकर जीत दर्ज की।

मैच के दौरान एक ऐसा वाकया सामने आया जिसने सभी को हैरान कर दिया। जब मुंबई इंडियंस 208 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही थी और टीम का छठा विकेट गिर चुका था, तभी मैदान पर बल्लेबाजी के लिए शार्दुल ठाकुर को भेजा गया। खास बात यह रही कि उनका नाम न तो प्लेइंग 11 में था और न ही इम्पैक्ट प्लेयर लिस्ट में शामिल था।

कनकशन सब्स्टीट्यूट के तौर पर मिली एंट्री

यह बदलाव पारी के दौरान हुए एक हादसे के बाद देखने को मिला। दरअसल, गेंदबाजी के दौरान मुंबई इंडियंस के मिचेल सैंटनर कैच पकड़ने के प्रयास में चोटिल हो गए थे। कैच पकड़ने के बाद उन्हें कंधे में चोट लगी और उन्हें तुरंत मैदान छोड़ना पड़ा।

इसके बाद मुंबई इंडियंस ने नियमों के तहत कनकशन सब्स्टीट्यूट की मांग की और उनकी जगह शार्दुल ठाकुर को टीम में शामिल किया गया। इस तरह शार्दुल ठाकुर को बीच मैच में खेलने का मौका मिल गया, जबकि वह पहले से टीम का हिस्सा नहीं थे।

हालांकि, बल्लेबाजी में उनका प्रदर्शन खास नहीं रहा और वह 12 गेंदों में केवल 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

CSK ने दर्ज की बड़ी जीत, MI के खिलाफ रिकॉर्ड भी मजबूत

इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने न सिर्फ बड़ी जीत हासिल की, बल्कि रनों के अंतर से मुंबई इंडियंस की यह अब तक की सबसे बड़ी हार भी बन गई।

इसके साथ ही आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने के मामले में चेन्नई सुपर किंग्स अब टॉप पर पहुंच गई है। दोनों टीमों के बीच अब तक 19 जीत के साथ CSK पहले स्थान पर है, जबकि दूसरे स्थान पर पंजाब किंग्स है, जिसने मुंबई के खिलाफ 18 मुकाबले जीते हैं।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.