2 घंटे 14 मिनट की ‘एक्शन-डिजास्टर’ फिल्म OTT पर आते ही बनी ट्रेंडिंग, फ्लॉप होने के बाद डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दिखा रही दमदार वापसी

0 32

सिनेमाघरों में असफल रही एक फिल्म ने अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर चौंकाने वाली वापसी की है। 2 घंटे 14 मिनट की यह एक्शन थ्रिलर रिलीज होते ही ओटीटी पर टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो गई है और लगातार दर्शकों का ध्यान खींच रही है।

फिल्म ‘लवयापा’ से हुआ था बॉक्स ऑफिस क्लैश
इस फिल्म को बीते साल फरवरी 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। बॉक्स ऑफिस पर इसका सीधा मुकाबला आमिर खान के बेटे जुनैद खान की फिल्म ‘लवयापा’ से हुआ था। हालांकि कमाई के मामले में यह फिल्म आगे रही, लेकिन ओवरऑल प्रदर्शन को देखते हुए इसे फ्लॉप करार दिया गया था।

OTT पर बदल गई किस्मत, टॉप ट्रेंडिंग में एंट्री
अब लंबे इंतजार के बाद यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर रिलीज की गई है। रिलीज होते ही फिल्म ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जबरदस्त पकड़ बना ली है और टॉप-5 ट्रेंडिंग लिस्ट में चौथे स्थान पर बनी हुई है। दर्शक इसे लगातार स्ट्रीम कर रहे हैं।

हिमेश रेशमिया की फिल्म ‘बैडएस रवि कुमार’ को मिल रहा रिस्पॉन्स
यह फिल्म हिमेश रेशमिया स्टारर ‘बैडएस रवि कुमार’ है, जिसे थिएटर में भले ही सफलता नहीं मिली, लेकिन ओटीटी पर इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। डिजिटल दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर खासा क्रेज देखने को मिल रहा है।

कई वेब सीरीज और फिल्मों से आगे निकली फिल्म
ट्रेंडिंग लिस्ट में यह फिल्म कई वेब सीरीज और फिल्मों से आगे निकल गई है, जिनमें ‘चिरैया’, ‘संगमरमर’, ‘काट्टान’ और ‘किस किसको प्यार करूं 2’ जैसी कंटेंट शामिल हैं। इससे साफ है कि ओटीटी पर फिल्म को दर्शकों का लगातार समर्थन मिल रहा है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.